सिकंदराराऊ में भारत माता के जयकारों से गूंजा आसमान, 350 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र के अगसौली से बाजिदपुर तक 9वीं भव्य तिरंगा यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंग में सराबोर इस यात्रा में हजारों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गूंजते जयकारों से गुंजायमान हो उठा।सांसद और जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडीयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पुंडीर, एस.पी. सिंह सेंगर और सुमंत किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से तिरंगे को हरी झंडी दिखाकर किया। जनप्रतिनिधियों ने न केवल यात्रा को रवाना किया, बल्कि खुद भी मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवाओं के साथ चले और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस वर्ष की तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र 350 फीट लंबा विशाल तिरंगा रहा, जिसे थामे युवा देशप्रेम के जोश में आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में सुरक्षा और अनुशासन के साथ 200 मोटरसाइकिलें और 150 गाड़ियों का काफिला शामिल था। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी इस विशाल यात्रा का मार्ग में जगह-जगह फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
यात्रा को सफल बनाने में मुख्य आयोजक शुभम् पुण्डीर, योगेंद्र पुंडीर, लोकेश पुंडीर, अभयराज सिंह, भानु पुंडीर, अरुण सिसोदिया, संदीप पुण्डीर, लोकेश जादौन, संदीप चौहान, प्रसून पुंडीर, अर्पण पुंडीर, दीपक, हिमांशु, अखिलेश और सोमेश आदि सहित समस्त क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। यात्रा के समापन पर आयोजकों ने सभी आगंतुकों और युवाओं का आभार व्यक्त किया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें