पुरदिलनगर :
भाजपा मण्डल पुरदिलनगर में मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आगामी 650वीं जयंती वर्ष को समर्पित 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत मण्डल के पुरदिलनगर, खासपुर, सिधोली, पोरा, पायदापुर जिरौली कलां विभिन्न स्थानो पर 'कलश वंदन यात्रा' आयोजित की गई। इस कलश वंदन यात्रा का जगह जगह फूल मालाओ से स्वागत किया गया कलश के दर्शन के लिए लोगो आस्था जन सैलाव उमड़ पड़ा।
मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा श्री गुरु रविदास महाराज जी ने एक ऐसे समाज और शासन की कल्पना की थी जहाँ कोई भूखा न रहे, किसी के साथ भेदभाव न हो और अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सभी समान सम्मान और अधिकारों के साथ जीवन व्यतीत करें। उनका 'बेगमपुरा' केवल एक आदर्श नगर की कल्पना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, करुणा और भाईचारे पर आधारित व्यवस्था का प्रेरक संदेश है।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' उन्हीं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक राष्ट्रीय प्रयास है।
आइए, गुरु साहब की पवित्र शिक्षाओं और 'बेगमपुरा' के संकल्प को आत्मसात कर समरस, समानतामूलक और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।
इस अवसर पर हरीश गोयल, अभिनव जाखेटिया, प्रवेश परमार, अवधराज बघेल, सुरेश चौहान केपी परमार, vikas तोमर, मोहन सिंह कुशवाह, शीतल गुप्ता, प्रदीप कुमार, चंद्रभान सिंह, प्रेमपाल, हरिओम भूपेन्द्र चौहान अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें