सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम पंचायत राजपुर में पहली बार लगा रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

हाथरस। 

 ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी के सानिध्य में ग्राम पंचायत राजपुर में पहली बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हर्षिता वार्ष्णेय के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 35 यूनिट सभी ग्रुपों का रक्त दान किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका तिवारी ने ग्रामीण स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर ग्रामवासियों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की पहल की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान है। प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद का जीवन खतरे में न पड़े।

 राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे पारिवारिक उत्सवों को भी एडीएच आर ने सामाजिक सरोकारों से जोड दिया है। आज समाज में इस पहल से बहुत जागरूकता आईं है। 

यह शिविर एडीएचआर की सामाजिक जागरूकता की अनोखी पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के रक्तदान शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हर्षिता वार्ष्णेय के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित कर एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी दिया गया—“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान कर किसी को जीवनदान दो।”

ग्राम पंचायत राजपुर में पहली बार आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आगे आकर रक्तदान किया और समाजसेवा की मिसाल प्रस्तुत की।

ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महान कार्य है। उन्होंने ग्रामीणों से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

शिविर में एडीओ पंचायत के.के.गौतम, सचिव प्रकाश चंद्र, अलंकार अग्निहोत्री, कमलकांत दोवराबाल, शैलेंद्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी, अरविंद कुमार, दीपक अग्रवाल, सागर अग्निहोत्री, भारत कुमार, सोनू कुमार, पल्लव अग्निहोत्री, अमित अग्निहोत्री, कृष्णा अग्निहोत्री, माधव अग्निहोत्री आदि लोग उपस्थित रहे।


@#समाचार24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...