सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

हाथरस। 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग मे प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, जिलाधिकारी अतुल वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की उपस्थिति में किया गया।

प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के अन्तर्गत कृषि निदेशक, कृषि विभाग, उप्र के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद हेतु उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा दिनांक 23.06.2026 को घोषित परिणाम के अन्तर्गत कुल 3446 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1600 चयनित अभ्यर्थियों को  इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में  मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। जिसे उपस्थित  जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, उपस्थित चयनित अभ्यर्थियों आदि ने देखा और सुना।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के योग्य अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर नियुक्तियां प्रदान की जा रही हैं। वर्तमान समय में युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी सेवा में आने के पर्याप्त अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री जी द्वारा विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया गया है, उसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राविधिक सहायक के रूप में आप सभी को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर कार्य करने का अवसर मिलेगा। किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री  का सपना उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का है और नवनियुक्त प्राविधिक सहायक इस संकल्प को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण सहयोगी बनेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करते हुए किसानों एवं आमजन की सेवा करने का आह्वान किया। 

जिलाधिकारी ने उपस्थित  जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जनपद में 23 नवनियुक्त तकनीकी सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि आज उनके जीवन में एक नये पड़ाव की शुरुआत हो रही है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल सरकारी नौकरी हासिल करना नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या, परिश्रम और माता-पिता के अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग सीधे देश की अर्थव्यवस्था और किसान से जुड़ा है, इसलिए तकनीकी सहायक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आधुनिक कृषि में ड्रोन तकनीक, मिट्टी की जांच, फसल के अनुरूप उर्वरक की सलाह तथा किसान और मंडी के बीच बेहतर समन्वय जैसी व्यवस्थाओं का उपयोग बढ़ रहा है। युवा तकनीकी सहायक नई तकनीकों को सीखकर किसानों के हित में उनका प्रभावी उपयोग करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नवनियुक्त तकनीकी सहायकों की न्याय पंचायतवार तैनाती तथा आवश्यक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी सहित किसानों से जुड़े कार्यों को केवल सतही तौर पर न देखें, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर उनकी वास्तविक स्थिति समझें। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में सम्मान पद के कारण मिलेगा, लेकिन भविष्य में सम्मान आपके कार्य, व्यवहार और कार्यशैली से मिलेगा। इसलिए सभी अपने आचरण में सरकार की सेवा भावना और मूल्यों को अपनाते हुए कार्य करें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक कृषि ने बताया कि प्रदेश में 3446 तकनीकी सहायकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें जनपद हाथरस में 23 तकनीकी सहायक नियुक्त हुए हैं। इनके माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं, प्रशिक्षण, गोष्ठियों, प्रदर्शन, फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे जैसे कार्यों को किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। नियुक्त तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण के बाद क्षेत्र में कार्य सौंपा जाएगा।

इस मौके पर चयनित अभ्यर्थियों ने अपना परिचय के साथ ही, शैक्षिक योग्यता एवं किस जनपद के निवासी है आदि के बारे में जानकारी दी तथा भर्ती प्रक्रिया प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर उप निदेशक कृषि, जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, चयनित अभ्यर्थी आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...