विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर नवीन पोषाहार व्यवस्था के अंतर्गत 10 प्रकार की रेसिपी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोषाहार के सुचारु एवं पारदर्शी वितरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा हाथरस ब्लॉक के ग्राम कलवारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले नवीन पोषाहार की जांच की गई तथा उपस्थित लाभार्थियों को नवीन पोषाहार व्यवस्था के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। लाभार्थियों को बताया गया कि नवीन पोषाहार को अपने दैनिक खान-पान में किस प्रकार शामिल किया जा सकता है तथा बच्चों को अलग-अलग तरीकों से पोषाहार का सेवन किस प्रकार कराया जाए, इसकी जानकारी भी दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए नवीन पोषाहार के बेहतर उपयोग एवं उससे होने वाले लाभों के संबंध में जागरूक किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया गया कि पोषाहार प्राप्त होते ही सभी पात्र लाभार्थियों को फेस कैप्चर के माध्यम से वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, हाथरस ग्रामीण भी उपस्थित रहे। उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए कि नवीन पोषाहार का समुचित रूप से वितरण करते हुए फेस कैप्चर के माध्यम से वितरण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही लाभार्थियों को पोषाहार के उपयोग एवं पौष्टिकता के संबंध में नियमित रूप से जागरूक किया जाए।
@#समाचार24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें