सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दाऊजी मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी : डीएम

हाथरस। 

15 सितंबर 2026 से प्रारम्भ होने वाले सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 115वें विशाल लक्खी राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज-2026 के भव्य, सुव्यवस्थित एवं सकुशल आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों की रूपरेखा एवं सुझावो के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागर में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंपे गए सभी दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। मेले के समूचे परिसर में व्यापक साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय रहते सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उपजिलाधिकारी सदर को लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम पूर्व अनुमति प्राप्त होने के साथ-साथ निर्धारित कार्यक्रम कैलेंडर में शामिल होने चाहिए। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रवेश एवं निकास मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मेले से संबंधित सभी टेंडर प्रक्रियाएं समय से पूर्ण कराने, विद्युत सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, उच्च क्षमता के जनरेटर स्थापित करने तथा मेले के विभिन्न क्षेत्रों में पावर सप्लाई के लिए पृथक चेंजओवर व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी।

बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी सदर एवं मेला अधिकारी ने गत वर्ष आयोजित मेले की व्यवस्थाओं तथा आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में दंगल, कवि सम्मेलन, संगीत सम्मेलन, मुशायरा, लाफ्टर शो सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि मेला परिसर की साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पालिका परिषद एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा, जबकि पेयजल एवं जल निकासी की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराई जाती है। इसके अतिरिक्त सड़कों की मरम्मत, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, विद्युत सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिवक्तागण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...