सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वास्थ्य कैंप का उद्देश्य शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करना: जिलाधिकारी

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और संतुलित आहार अपनाने का जिलाधिकारी ने दिया संदेश


हाथरस। 

जीएसएएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरसान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा जनसहयोग से कराए गए कार्यों, जिसमें कमरों की छतों की मरम्मत एवं फर्नीचर की उपलब्धता शामिल है, का निरीक्षण किया। विद्यालय में तैयार किए गए प्रोजेक्टर युक्त एक्टिविटी रूम का छात्राओं ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। एक्टिविटी रूम में की गई व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

आयोजित स्वास्थ्य कैंप में छात्राओं की आंखों एवं रक्त की जांच की गई। जिलाधिकारी ने छात्राओं के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था लागू करने तथा समय-समय पर होने वाली स्वास्थ्य जांच का विवरण स्वास्थ्य कार्ड में अंकित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य कैंप का मुख्य उद्देश्य विशेषकर बच्चों एवं किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा शरीर में पोषण की कमी को समय रहते पहचानकर उसका समाधान करना है। उन्होंने कहा कि हमारा शरीर हमारा सबसे अच्छा और सच्चा साथी है, जो हर परिस्थिति में हमारा साथ देता है। इसलिए हमें अपने शरीर और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

छात्राओं से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, सलाद तथा अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन सहित अनेक आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत हैं। उन्होंने मैदा से बने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करने तथा पौष्टिक एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चोट लगने या बुखार होने का पता आसानी से चल जाता है, लेकिन शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया के लक्षण कई बार स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते। जल्दी थकान, कमजोरी एवं ऊर्जा की कमी को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि समय से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की तेजी से हो रही शारीरिक वृद्धि के दौरान शरीर को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान दें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर एनीमिया सहित अनेक पोषण संबंधी समस्याओं की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, पौष्टिक आहार लेने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, स्कूल की प्रधानाचार्या, अध्यापक, अध्यापिकाऐं, छात्राऐं आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...