सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मित शूटिंग हॉल एवं मल्टीपर्पज हॉल का किया निरीक्षण और शेष कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के दिए निर्देश

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर


हाथरस।

जनपद के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्मात10 मीटर इंटरनल शूटिंग हॉल एवं मल्टीपर्पज हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवशेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि इन खेल सुविधाओं का सही मायने में उपयोग सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि राइफल क्लब के सहयोग से स्टेडियम में 10 मीटर इंटरनल शूटिंग रेंज तैयार की जा रही है। शूटिंग हॉल का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन इसे पूरी तरह क्रियाशील बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार कर उनकी आवश्यकता का आकलन एवं परीक्षण करते हुए तत्काल खरीद की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज को पूरी तरह फंक्शनल बनाया जाना आवश्यक है, क्योंकि जब तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी, तब तक खिलाड़ी इसका प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से शूटिंग रेंज का निर्माण कराया जा रहा है, उसकी उपयोगिता तभी सिद्ध होगी जब यहां नियमित रूप से बच्चे एवं खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने स्टेडियम परिसर में नगरपालिका द्वारा निर्माणाधीन मल्टीपर्पज हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हॉल में शेष फ्लोरिंग कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्टेडियम में रनिंग ट्रैक को बेहतर बनाने के साथ ही मरम्मत एवं मिट्टी भराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई ऐसी संस्था, विशेषज्ञ अथवा शूटिंग के क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति है, जो शूटिंग रेंज के संचालन, रखरखाव तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी लेने में सक्षम हो, तो उसका स्वागत है। नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए ऐसी संस्था अथवा व्यक्ति को शूटिंग रेंज के बेहतर संचालन एवं अनुरक्षण की जिम्मेदारी दिए जाने पर विचार किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं, प्रशिक्षण का अवसर और अनुकूल खेल वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि हाथरस के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...