‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अवसर पर नगर पंचायत मुरसान स्थित GSAS कन्या विद्यालय में छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति, तिरंगे एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कला, कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगे की आन-बान-शान तथा देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा।
@#समाचार24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें