सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

’गैरकानूनी तरीके से बच्चा गोद लेने व देने बालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही


हाथरस। 

विकासखंड हाथरस में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बाल संरक्षण, महिला एवं बाल कल्याण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडेय ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बाल संरक्षण संबंधी योजनाओं को बाल हित में अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने बच्चों से संबंधित सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की।

खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने कहा कि समाज में लड़का और लड़की के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार एवं समान अवसर प्रदान करने पर जोर दिया। साथ ही बच्चों के साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही।

महिला कल्याण विभाग के संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा दत्तक ग्रहण योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के संबंध में विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि निःसंतान दंपत्ति यदि बच्चा गोद लेना चाहते हैं तो मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ब्।त्। की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करें। किसी भी व्यक्ति, बिचौलिए या दलाल के माध्यम से बच्चा गोद न लें। गैर-कानूनी तरीके से दत्तक ग्रहण किए जाने की स्थिति में संबंधित पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनी कुमारी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों की त्रैमासिक नियमित बैठकें आयोजित करने तथा ग्राम स्तर पर बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक मनीषा भारद्वाज ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकटग्रस्त महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता एवं पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही उन्होंने पॉक्सो अधिनियम-2012, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 तथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न निःशुल्क हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रमुख हैं।

सभी संबंधित विभागों को बाल संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ ग्राम स्तर तक निरंतर जागरूकता एवं सहयोगात्मक गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया गया।

बैठक में सहायक विकास अधिकारी महेश कुमार वर्मा, शिक्षा विभाग से ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक प्रशांत गौतम, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह, आउटरीच कार्यकर्ता बंटी कुशवाहा सहित विकासखंड हाथरस की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं स्वास्थ्य सखी उपस्थित रहीं।


@#समाचार24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...