हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पहाड़पुर में हुई सनसनीखेज एक व्यक्ति की हत्या की घटना का मात्र 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निशादेही से आलाकत्ल टेंचिया (कुल्हाडी) बरामद किया है।पारिवारिक विवाद व रुपयों के लेन देन को लेकर भतीजे ने ही अपने ताऊ की हत्या की थी। अवगत कराना है कि दिनांक 28.04.2026 को वादी लक्ष्मण कुमार शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय निवासी मास्टर कालोनी थाना इग्लास जनपद अलीगढ़ द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि उसके ससुर जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगाली शर्मा निवासी पहाडपुर थाना हाथरस जंक्शन अपने घर में अकेले रहते थे । दिनांक 27/28.04.2026 की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त ने मेरे ससुर की हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फील्ड यूनिट के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उक्त घटना को गंभीरत...