सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पारिवारिक विवाद व रुपयों के लेन देन को लेकर भतीजे ने ही की थी अपने ताऊ की हत्या

हाथरस। 

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पहाड़पुर में हुई सनसनीखेज एक व्यक्ति की हत्या की घटना का मात्र 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निशादेही से आलाकत्ल टेंचिया (कुल्हाडी) बरामद किया है।पारिवारिक विवाद व रुपयों के लेन देन को लेकर भतीजे ने ही अपने ताऊ की हत्या की थी। 

अवगत कराना है कि दिनांक 28.04.2026 को वादी लक्ष्मण कुमार शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय निवासी मास्टर कालोनी थाना इग्लास जनपद अलीगढ़ द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि उसके ससुर जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगाली शर्मा निवासी पहाडपुर थाना हाथरस जंक्शन अपने घर में अकेले रहते थे । दिनांक 27/28.04.2026 की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त ने मेरे ससुर  की हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा फील्ड यूनिट के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु व घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस सहित 5 टीमों का गठन किया गया ।  विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा टेक्निकल साक्ष्य, धरातलीय साक्ष्य आदि साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी । घटना के संबंध में आसपास लगे सीसीटीवी और धरातलीय साक्ष्य एकत्रित किए गए । जिसके क्रम में दिनांक 29.04.2026 को थाना हाथरस जंक्शन पुलिस टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की हत्या की घटना में प्रकाश में आये आरोपी कपिल शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी पहाडपुर थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथरस को ग्राम पहाडपुर सरकारी कुए से गिरफ्तार किया गया है । जिसकी निशादेही पर आलाकत्ल 1 टेचिया (कुल्हाडी) बरामद है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार आरोपी कपिल शर्मा उपरोक्त से पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतक जगदीश प्रसाद शर्मा पुत्र बंगाली मल शर्मा उपरोक्त मेरे ताऊ है। जिनकी एक लडकी थी, जिसकी शादी करीब 26 वर्ष पूर्व अलीगढ में हो चुकी है । ताऊ जगदीश प्रसाद शर्मा उपरोक्त के पास बहुत पैसा था, उन्होंने 3 वर्ष पूर्व हमें एक ट्रैक्टर दिलवाया था, जो वापस ले लिया है । दिनांक  27.04.2026 को शाम करीब 06 बजे ताऊ गाली देकर ट्रैक्टर के पाँच लाख रूपये मांग रहे थे । हमारे पास पैसे नही थे तो मैंने रात में ताऊ की हत्या करने की योजना बनाई और रात करीब 10 बजे उनके घर जाकर उनके हाथ पैर दबाकर सेवा की, जब ताऊ सो गये तो उनके घर के जीने की कुन्डी खोल दी और अपने घर वापस आ गया । रात में अपने घर से टेचिया ( कुल्हाडी ) लेकर जीने के रास्ते ताऊ के घर में जाकर सोते समय ताऊ के सिर पर मारकर उनकी हत्या कर दी । 

पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन हेतु 25, 000 रूपये के नगद पुरुष्कार से सम्मानित किया जायेगा।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...