जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने अवगत कराया है कि शासन/निदेशालय द्वारा डा भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विभागीय कार्यालयों एवं समस्त संस्थाओं की प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम, विचार गोष्ठी आदि कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये थे, जिनके अनुपालन में जनपद स्तर पर विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें विधानसभा सिकन्दराराऊ के शिक्षण संस्थान महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में विधायक सिकन्दराराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा विधानसभा हाथरस के पीसी बांगला डिग्री कॉलेज हाथरस में विधायक हाथरस श्रीमती अंजुला सिंह माहौर की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा विधानसभा सादाबाद के शिक्षण संस्थान राजकीय महाविद्यालय सादाबाद में विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
@#samachar24news




एक टिप्पणी भेजें