चलती लाइन से ट्रांसफार्मर खोल कर चोर ले गये अन्दर की कापर व सामान

पुरदिलनगर


कस्बा में चोरों ने बड़ी हिम्मत से कार्य को अन्जाम दिया। चलती हुई लाइट की लाइन से ट्रांसफार्मर खोलकर अन्दर की कापर एवं सामान चोरी कर ले गये वो भी 11000 के.बी.ए. की  लाइन से ट्रांसफार्मर अलग किया। 

जलेसर सिकन्द्राराऊ मार्ग पर रामनगर कालौनी पर 250के. वी.ए. का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिससे सप्लाई घरों के लिये जाती है उसी ट्रांसफार्मर की लाईन को अलग कर उसमें से कापर एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये । केवल बाहर का लोहे का बक्सा ट्रांसफार्मर का रखा हुआ मिला। जब सुबह घरों में बिजली नहीं आ रही थी तो लोगों ने बिजली घर जाकर शिकायत की। कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि तार कटे पड़े हैं और ट्रांस फार्मर खुला पड़ा है और अन्दर से काॅपर बाईडिंग और ऑयल गायब है । 

एस.डी.ओ. शुभम सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर दे दी गयी है। इमरजेंसी ट्रांसफार्मर को लगाकर लाइन सुचारू रुप से चालू करा दी गयी है।

@#samachar24news

पुरदिलनगर से वोवी जाखेटिया

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2