सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गौशाला में दो मृत गौवंश मिलने पर भड़के गौरक्षा के पदाधिकारी

 गौशाला में दो मृत गौवंश मिलने पर भड़के गौरक्षा के पदाधिकारी सिकंदराराऊ  विकास खण्ड क्षेत्र की महामई सलावत नगर स्थित अस्थाई गौशाला में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा और निरीक्षण के दौरान गौशाला में चारा पानी सफाई की व्यवस्था परियाप्त न होने से गौ सेवकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर ही एसडीएम व एडीएम प्रशासन को तत्काल फोन कर गौ शाला की स्थिति को सूचित किया। साथ ही मौके पर गौशाला में मृत दो गौ वंश पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल ही जेसीबी मशीन बुलवाकर मृत गौ वंश को हिंदू रीति रिवाज से भूमिगत कराने का कार्य किया गया ।  वाहिनी के मंडल प्रभारी सोनू शर्मा ने गौशाला में अव्यवस्था होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही कराने की बात कही । साथ ही कार्यवाही न होने पर बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी । अर्जन बघेल ने गौशाला में चारा पानी न होने से जल्द ही धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्जुन बघेल, भाकियू स्वराज जिलाध्यक्ष लव पाराशर, रवि कुशवाह , राज चौध...

परिवार में आपसी कहासुनी को लेकर चले लाठी-डंडे, मौके पर पहुंची पुलिस

 परिवार में आपसी कहासुनी को लेकर चले लाठी-डंडे, मौके पर पहुंची पुलिस सिकंदराराऊ  कोतवाली क्षेत्र के गांव इकबालपुर में आपसी कहासुनी को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।  थाना क्षेत्र के गांव इकबालपुर के रहने वाले वीरेश पुत्र नरेश ने कोतवाली पुलिस को बताया कि पिता के बड़े भाई के बेटों ने मामूली सी बात को लेकर मेरे साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें मार पिटाई को देख आस-पड़ोस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दोनों लोगों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया। वीरेश ने अपने पिता के साथ सिकंदराराऊ कोतवाली आकर मारपीट की पूरी घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया । वहीं पुलिस घायल वीरेश का डॉक्टरी परीक्षण कराकर तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला करके किया घायल

 छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला करके किया घायल सिकंदराराऊ  थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर मानिकपुर में धारदार हथियार से छोटे भाई ने बड़े भाई पर  हमला करके घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।   थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर मानिकपुर में मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह अपने घर पर मौजूद था । किसी बात को लेकर छोटे भाई से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मार पिटाई की नौबत आ गई । जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर धारदार हथियार से वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  पुलिस ने मनोज की तहरीर लेकर तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया वहीं डॉक्टर ने मनोज की चोटों को गंभीर बताते हुए सीटी स्कैन कराने के लिए प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। वही पुलिस तहरीर लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

विद्वान आचार्यों ने कराया पारेश्वर महादेव का विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक

 विद्वान आचार्यों ने कराया पारेश्वर महादेव का विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक सिकंदराराऊ सोमवार को सावन की चतुर्थ सोमवारी पर ममता फार्म हाउस पर समाजसेवी आकाश दीक्षित ने परिजनों  सहित समेत  पारेस्वर महादेव का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया। आसपास के श्रद्धालु भी आये। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। साथ ही महादेव की आरती भी उतारी। आचार्य सुनील कौशल एवं आचार्य आशीष भारद्वाज ने  बताया  कि रुद्राभिषेक करने या वेदपाठी विद्वानों के द्वारा करवाने के बाद प्राणी को फिर किसी भी पूजा की आवश्यकता नहीं रहती । क्योंकि- ब्रह्मविष्णुमयो रुद्रः, अर्थात- ब्रह्मा विष्णु भी रूद्रमय ही हैं। शिवपुराण के अनुसार वेदों का सारतत्व 'रुद्राष्टाध्यायी' है। जिसमें आठ अध्यायों में कुल 176 मंत्र हैं। इन्हीं मंत्रों के द्वारा त्रिगुण स्वरुप रूद्र का पूजनाभिषेक किया जाता है। शास्त्रों में भी कहा गया गया है कि शिवः अभिषेक प्रियः। अर्थात शिव को अभिषेक अतिप्रिय है।  रुद्राभिषेक में  मुख्य रूप से रामकिशन दीक्षित  आकाश दीक्षित, पंकज दीक्षित, सोहित दीक्षित, विवेक द...

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कराया गौमाता को हरा चारा व चोकर का भोजन

 विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने कराया  गौमाता को हरा चारा व चोकर का भोजन सिकंदराराऊ   विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने जगह-जगह जाकर गौमाता को हरा चारा व चोकर का भोजन कराया।   विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना ने जगह-जगह जाकर गायों को हरा चारा और भूसा चोकर खिलाकर हिंदुत्व की धारणा को कायम करते हुए कहा कि गौ माता के शरीर में सभी देवी देवता पाए जाते हैं और गौ माता को भोजन कराने से बहुत ही पुण्य की प्राप्ति होती है।  विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री भानु प्रताप सक्सेना ने कहा घर में बचने वाली सूखी रोटी और आटे की भूसी व बची हुई हरी सब्जी को इधर-उधर न फेंके। उसको एकत्रित करके नगर में जगह-जगह बनी हुई गौशालाओं पर अवश्य पहुंचाएं। जिससे गौ माता को भोजन मिलेगा और ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति अवश्य होगी।

सावन मास में भगवान शिव को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व

 सावन मास में भगवान शिव को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व  सिकंदराराऊ श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने पवित्र गंगाजल से अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।   श्रावण मास के चौथे सोमवार को नगर के सभी शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ रही। गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित शिवालय,  जागेश्वर महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, हर हर महादेव, भूतेश्वर महादेव , बनखंडी महादेव आदि मंदिरों पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। पूजा अर्चना के उपरांत शिव स्त्रोत पढ़ते हुए भक्तों ने जलाभिषेक किया।   सावन के महीने में गंगा जल, दूध, दही, शहद भूरा गन्ने के रस और भांग धतूरे से भगवान शिव की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि सावन मास में भगवान शिव को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। भगवान शिव का जलाभिषेक करनेवाले श्रद्धालुओं की मन की मुराद पूरी होती है।

कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे ससुराल व मायका दोनों कुल कलंकित हों: सुनील कौशल जी महाराज

 कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे ससुराल व मायका दोनों कुल कलंकित हों: सुनील कौशल जी महाराज सिकंदराराऊ  नगर के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस मेंचल रही श्री राम कथा के पंचम दिन पूज्य सुनील कौशल जी के द्वारा मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम जानकी जी के विवाह की मनोहारी कथा का श्रवण कराया गया। लक्ष्मण परशुराम संवाद  सुनाया। योगेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह राणा विधायक, पूर्व विधायक यशपाल सिंह एवं धर्मपाल सिंह पीलू भईया ब्लॉक प्रमुख हसायन,महेंद्र सिंह  सोलंकी उद्योगपति  पूर्व  ब्लॉक प्रमुख सासनी, श्रीकांत त्रिवेदी द्वारा व्यासजी श्री सुनील कौशल जी का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। कथा व्यास सुनील कौशल जी महाराज ने बताया कि सीता स्वयंवर पर प्रत्यंचा च़ढ़ाना कोई सरल कार्य नहीं था। राम ने जनकपुर के स्वयंवर में अपनी अदभुत वीरता दिखाई और जिस धनुष को राजा महाराजा हिला नही सकें उस धनुष को उठाकर रामजी ने सीता से विवाह किया। माता सीता ने रामजी के गले में वर माला डालकर उन्हें पति के रूप में स्वीकार किया।  उन्होंने कहा कि जनकपुर से जब सीताज...

टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर साठ वर्षीय बुजुर्ग ने पांच वर्षीय मासूम से की छेड़छाड़

 टॉफी दिलाने के बहाने ले जाकर साठ वर्षीय बुजुर्ग ने पांच वर्षीय मासूम से की छेड़छाड़ *परिजनों की लिखित तहरीर पर आरोपी बुजुर्ग के विरुद्ध छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट* *एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र की है घटना* *घटना को अंजाम देने के बाद बुजुर्ग मौके से हुआ फरार* *बुजुर्ग को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दे रही दविश* एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में टॉफी दिलाने के बहाने गांव के ही एक साठ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग ने पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया है।राजा का रामपुर थाना प्रभारी ने पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों की लिखित तहरीर पर आरोपी बुड्ढे के विरुद्ध एफ आई आर पंजीकृत कर ली है।वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी बुजुर्ग मौके से फरार हो गया है।पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दविशें दे रही है। पीड़ित मासूम बच्ची की मां ने बताया की की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।तभी गांव का साठ वर्ष से अधिक उम्र का आरोपी प्रमोद मिश्रा बच्ची को बहला फुसला कर टॉफी दिलाने के बहाने अपनी दुकान के अंदर ले गया और उ...

भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण की जन्म कथा सुन झूमे श्रद्धालु

 भगवान श्री राम एवं श्री कृष्ण की जन्म कथा सुन झूमे श्रद्धालु जलेसर वार्ष्णेय  समाज के तत्वाधान में भगवान द्वारकाधीश मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम एवं भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनकर झूम उठे श्रद्धालु कथावाचक चैतन्य महाप्रभु ने कथा के दौरान भगवान श्री राम के जन्म एवं भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि राम एवं कृष्ण के जन्म से ही दुष्टों का संहार करना शुरू कर दिया था  श्री भागवत कथा मे परीक्षित के रूप में ललित मोहन वार्ष्णेय दिलीप वार्ष्णेय सुरेश चंद्र वार्ष्णेय राम मोहन भाई सतीश चंद्र गुप्ता श्याम शर्मा रमन कुमार वार्ष्णेय योगेश कुमार वार्ष्णेय एवं सैकड़ों महिलाएं मौजूद थे

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर में हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन

 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर में हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर एटा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विभा की अध्यक्षता में तथा कार्यक्रम प्रभारी डॉ कविता शर्मा के नेतृत्व में किया गया । सड़क सुरक्षा पकवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय में क्विज] निबंध भाषण तथा रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम प्रभारी डॉ कविता शर्मा ने कहा कि इन सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है जिससे छात्र छात्राओं को नियमों,धाराओं एवं संकेतों की जानकारी हो सके जिससे वे स्वयं जागरूक होकर अपने आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जागरूक कर सकें ।शासन द्वारा इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। प्राचार्य ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं सभी छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। सड़क सुरक्षा हेतु आप खुद जागरूक...

जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जलेसर के प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे

 जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जलेसर के प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे जलेसर डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एटा के तत्वाधान में द्वितीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज एटा में शनिवार को किया गया प्रतियोगिता में जलेसर के प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरते हुए 15 पदक अपने नाम किए ट्रेडिशनल सीनियर बालक वर्ग में- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर के सुमित ने  द्वितीय , विपिन ने तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में- योगा ऑर्बिट फाउंडेशन (YOF) की आरती ने प्रथम, गायत्री डिग्री कॉलेज की अर्चना ने तृतीय, जूनियर बालक वर्ग में- आदर्श इंटर कॉलेज (AIC) के अर्जुन ने द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग में- निधि सिंह ने प्रथम, आदर्श माउंट ेश्वरी स्कूल की काकुल ने तृतीय , सब जूनियर बालक वर्ग में- AIC के उमेश ने प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग में- कुलसुम ने प्रथम, उर्मि ने द्वितीय  , न्यू एरा स्कूल की सीनू ने तृतीय, ग्रुप वर्ग में- YOF ने प्रथम (ग्रुप सदस्य मुस्कान, काकुल, सुधा, गुलशन, मुस्कान), ग्रुप वर्ग में  AIC ने द्वितीय (ग्रुप सदस्य निधि, दीक्षा, सुधा, डिंपल, ...

कुएं की गिरी मिट्टी की ढाय, ढाय में दबे लोगो को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला सुरक्षित,

 एटा ब्रेकिंग कुएं की गिरी मिट्टी की ढाय, ढाय में दबे लोगो को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकाला सुरक्षित, कुएं से भैंस को निकालने के लिए घुसे थे लोग, अचानक से भैंस को निकालते समय गिरी कुए की मिट्टी की ढाय, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को निकाला सुरक्षित, 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से निकाला सुरक्षित, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर उप जिलाधिकारी वेद प्रिय आर्य तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर एवं थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा, पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चारों को निकाला सुरक्षित, थाना नयागांव क्षेत्र के रामनगर की घटना।

ग्रामपंचायत पिपलगवां के सचिवालय पर सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

 ग्रामपंचायत पिपलगवां के सचिवालय पर  सुनी गई  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात  सिकंदराराऊ  ग्रामपंचायत पिपलगवां के सचिवालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पेड़ लगाने और जल का संरक्षण करने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका से लौटाई गई 100 से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियों का भी जिक्र किया। यह कार्यक्रम का 103वां एपिसोड था।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के अनुज भाजपा नेता बसंत चौहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज आयुर्वेदिक फार्मेसी के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र राघव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र चौहान ने किया ।  मुख्य अतिथि  राज आयुर्वेदिक फार्मेसी के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र राघव ने कहा कि आज जब देश में चारों तरफ ‘अमृत महोत्सव’ की गूंज है, 15 अगस्त पास ही है तो देश में एक और बड़े अभियान की शुरुआत होने जा रही है। शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान ...

सुनील कौशल जी महाराज के मुखारविंद से राम कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

 सुनील कौशल जी महाराज के मुखारविंद से राम कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु सिकंदराराऊ ममता फार्म हाउस में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम के बाल्यावस्था का वर्णन किया गया |व्यास पीठ पूजन प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष बबलू  सिसोदिया, विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण  कुमार  शर्मा,  अजित जादौन, अरुण दीक्षित, आशीष शर्मा, बृजबिहारी कौशिक, योगेश यादव जिला पंचायत सदस्य, भट्टा स्वामी बॉबी जाखेटिया , टिंकू यादव ने संयुक्त रूप से किया ।  कथा व्यासजी श्री सुनील कौशल जी ने  बताया कि भगवान के बाल्यकाल में शिव जी एक बूढे ब्राह्मण का भेष बनाकर रामजी के दर्शन को आये जब उन्हें दर्शन नहीं हुए तो  वह जब वापस जाने लगे तभी  राम जी रोने लगे  जब माताओं के  चुप कराने पर भी चुप नहीं हुए  तो उन्होंने पूरे राज्य में  घोषणा करा दी  की राम को जो शांत करेगा उसे  इनाम मिलेगा  पर जब किसी पर शांत नहीं हुए तो उस बूढे ब्राहमण ने भी प्रयास करने की बोली । रामजी को जैसे ही उस बूढे के सामने लाया गया  तो रामजी शांत हो गए।...

सर्व हिंदू समाज का एकत्रीकरण है संगठन का एकमात्र उद्देश्य- विश्व हिंदू परिषद

 सर्व हिंदू समाज का एकत्रीकरण है संगठन का एकमात्र उद्देश्य- विश्व हिंदू परिषद सिकंदराराऊ   नगर में स्थित सीपीएस कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद की एक विशेष बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष बबलू सिसोदिया की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मोहन सक्सेना पूर्व जिला संघचालक हाथरस, मुख्य अतिथि गोपाल कृष्ण शर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद एवं कार्यक्रम संयोजक सीपीएस महाविद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार राघव रहे। कार्यक्रम का संचालन भानु प्रताप सक्सेना नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने किया।  विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है षष्टिपूर्ति वर्ष में प्रत्येक ग्राम स्तर तक संगठन की इकाई खड़ी करना षष्टिपूर्ति वर्ष का मुख्य उद्देश्य है । षष्टपूर्ति वर्ष का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी प्रखंड खंड उपखंड तक अपनी समिति खड़ी कर शौर्य यात्रा में सभी के प्रतिभागता सुनिश्चित करने का आव्हान किया। साथ ही स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रत्येक जिला प्रखंड एवं खंड ग्राम समिति तक आयोजित करन...

देवी तलावर धाम पर हुआ रुद्राभिषेक….. किसी भी मनोकामना सिद्धि हेतु नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक विशेष फलदायी : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 देवी तलावर धाम पर हुआ रुद्राभिषेक….. किसी भी मनोकामना सिद्धि हेतु नर्मदेश्वर शिवलिंग का अभिषेक विशेष फलदायी : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज विजयगढ़/अलीगढ। वैदिक ज्योतिष संस्थान के द्वारा श्रावण के अधिकमास में भगवान शिव की प्रसन्नता हेतु चल रहे रुद्राभिषेक के अंतर्गत रविवार को कस्बा विजयगढ़ में स्थित देवी तलावर धाम पर रुद्राभिषेक किया गया। प्रातः देवी तलावर धाम परिसर में क्षेत्र की खुशहाली के लिए बतौर मुख्य यजमान विनय अग्रवाल,निशी अग्रवाल द्वारा वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री,देवेश वेदपाठी, दुष्यंत वेदपाठी आदि विद्वान आचार्यों ने विधि विधान से समस्त देवी देवताओं का आवाहन कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नर्मदेश्वर भगवान शिव का अभिषेक करवाया। स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने इस अवसर पर मंदिर में आये श्रद्धालुओं को नर्मदेश्वर शिव अभिषेक के महत्त्व को सम्बोधित करते हुए बताया कि घर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना से किसी भी प्रकार के भय से मुक्ति के साथ ही आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं,सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति...

नगर पालिका कार्यालय पर मान्यनीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सीधे प्रशारण में सुनी गई मन की बात,

 अलीगंज          नगर पालिका कार्यालय पर मान्यनीय प्रधानमंत्री जी द्वारा सीधे प्रशारण में सुनी गई मन की बात,   समय समय पर प्रधानमन्त्री द्वारा अपने अनमोदन मे देश वासियो को देश हित मे मन सीधे मन की बात प्रसारण में सुनाते आ रहे है। जिससे देश हर कोने तक प्रधानमंत्री जी का अनमोदन पहुंच सके।  देशवासी प्रधान मंत्री जी द्वारा कही गई मन की बात सुन व समझ कर प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे जानकारी हासिल करते चले आ रहे है। इसी क्रम में आज रविवार  को नगर पालिका कार्यालय अलीगंज पर प्रधानमंत्री मान्यनीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सीधे प्रसारण में सुनाई गई मन की बात को धैर्य पूर्वक सुना गया ,इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता ,  विधायक सतपाल सिंह राठौर ,कुमारी आशीष राजपूत, जिला महामंत्री बॉबी गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि विकास गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष राम बाबू सिंह राठौर, निलेश राजपूत ,मंडल अध्यक्ष महेश राजपूत, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह कश्यप, जिला उपाध्यक्ष विनोद आर्य, सूर्यकांत गुप्ता, बिहारी लाल ग्राम प्रधान, अध्यक्ष मनोज कोहली, रॉकी गु...

थाना मारहरा क्षेत्र के हजारा नहर के निकट मिनी स्टेट बैंक की ब्रांच चलाने वाले मारहरा के निवासी रवेंद्रपाल सिंह से 2 लाख 25की लूट।

 थाना मारहरा क्षेत्र के हजारा नहर के निकट मिनी स्टेट बैंक की ब्रांच चलाने वाले मारहरा के निवासी रवेंद्रपाल सिंह से 2 लाख 25की लूट। थाना व कसवा मारहरा के मोहल्ला कायस्थान निवासी रवेंद्रपाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह की मिरहची के एटा रोड मेंन चौराहे पर एसबीआई की मिनी ब्रांच है। रविवार की सायं रवेंद्र कुमार अपनी ब्रांच बंद कर मारहरा जा रहे थे कि हजारा नहर के पास इनामनगर गाँव के निकट थाना मारहरा क्षेत्र में समय लगभग सांय 7 :30बजे तीन बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे की नॉक पर 2 लाख 25 हजार का कैश लूट लिया। सूचना पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे मारहरा पुलिस मिरहची पुलिस मीके पर

गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये

 गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिये संवाद सूत्र, अलीगंज- रंजोगम के पर्व मुहर्रम को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की रात युवाओं हैरतअंगेज करतब दिखाए तथा इमाम हुसैन की याद में गम बयां किया। शनिवार को ताजियों को करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शनिवार की रात बडी संख्या में गांधी मूर्ति चौराहे पर नगर के सभी ताजिये एकत्रित हुए। इसके उपरान्त युवाओं ने मातमी धुन पर मातम किया। इसके बाद शेखों द्वारा फातिया लगाकर दुआएं मांगी। सम्पूर्ण रात्रि में मुस्लिम समुदाय की महिलाए, पुरूष और बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे। शनिवार की शाम को सभी ताजियों को करबला में दफनाया गया।  इस अवसर बसपा नेता जुनैद मियां, सभासद अजीम राईन, हनीफ सदर, नवीन मोहम्मद सदर, शोएब, गुडडू, साहिद, असलम, सिकंदर, राजू, राजू अली, रोहिल, नौशाद, आकिल, शादिक, उमर, नूर अहमद, अवरार, फहीम, अफजाल, तारिक सहित बडी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

सवर्णों को नौकरियों में मिले समान अधिकार : विमल राठौर

 सवर्णों को नौकरियों में मिले समान अधिकार : विमल राठौर अलीगंज केंद्र एवं राज्य की सरकारी नौकरियों में गरीब कमजोर सामान्य वर्ग के युवाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष विमल राठौर ने क्षेत्रीय विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर और तहसीलदार अलीगंज राकेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष विमल सिंह राठौर ने सर्वप्रथम एसपीएस रिसोर्ट पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को ज्ञापन दिया जहां विधायक अलीगंज ने उनको सामान्य वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। तो वही राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष ने राकेश कुमार तहसीलदार अलीगंज को ज्ञापन देते हुए बताया कि एससी एसटी ओबीसी के अभ्यर्थियों को प्रदेश एवं केंद्र में निकली विभिन्न सरकारी भर्तियों में आए सीमा में लगभग 5 वर्ष की छूट दी जाती है उसी की तरह आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के युवाओं को आयु सीमा में लगभग 5 वर्ष की छूट दी जाए। अन्य आरक्षित श्रेणियों की बातें आश्रित अंकों मे...

राम जन्मोत्सव की कथा सुन झूमे श्रद्धालु

 राम जन्मोत्सव की कथा सुन झूमे श्रद्धालु सिकंदराराऊ ममता फार्म हाउस में चल रही सरस राम कथा के मध्य उसी मंच पर कथाचार्य श्री सुनील कौशल जी महाराज के सानिध्य में एक सरस कवि सम्मेलन का आयोजन हिंदी प्रोत्साहन समिति के सौजन्य से 31 जुलाई की श्याम 6:30 बजे से किया जा रहा है । कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दिनेश चंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा को आमंत्रित किया गया है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति ने क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा , योगेश शर्मा अधिवक्ता व वरिष्ठ समाजसेवी अलीगढ़ व देवेंद्र राघव प्रबंध निदेशक राज आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं नीरज वैश्य नगर अध्यक्ष भाजपा को आमंत्रित किया है। इस कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि लालबत्ती जी मैनपुरी , सांड मुरैनवी मुरैना मध्य प्रदेश , राम राहुल टूंडला , देवी प्रसाद गौड़ मथुरा,  वैभव शर्मा गाजियाबाद व    राजीव नागर करहल मैनपुरी को आमंत्रित किया गया है । वहीं स्थानीय कवियों में कविता भारद्वाज, प्रमोद विषधर, सत्येंद्र भारद्वाज, शिवम आजाद , कुमारी उन्नति भारद्वाज व  कु शांभवी दर्पण को भी आमंत्रित किया है। कार्यक...

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने लगाई न्याय की गुहार

 दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने लगाई न्याय की गुहार सिकंदराराऊ  कस्बे की रेप पीड़िता दलित किशोरी ने न्याय न मिलने पर व आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर वीडियो वायरल कर   न्याय की गुहार लगाई है।   बतादें कि सिकंदराराऊ कस्बे के एक मोहल्ले की 14 वर्षीय किशोरी ने गैर संप्रदाय के दो युवकों पर रेप का आरोप लगाया था जिसमें पुलिस के द्वारा गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज की गई। परंतु दलित किशोरी का आरोप था कि पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपियों के द्वारा लगातार फैसला करने और धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला जाता रहा। जबकि यह सूचना उसने संबंधित अधिकारियों पुलिस अधिकारियों को भी दी लेकिन आज तक सिकंदराराऊ पुलिस के द्वारा आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है । जिसको लेकर दलित किशोरी ने एक वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है।

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल

 दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल सिकंदराराऊ   गांव पिछौती के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।   बतादें की हसायन थाना क्षेत्र के गांव कलूपुरा का रहने वाला महेश किसी काम से जा रहा था जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गांव पिछौती के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल घायलों के परिजनों को सूचना दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों के द्वारा गंभीर अवस्था में युवक का उपचार किया गया है।

नव हरीतिमा स्वच्छ हवा ,हरित समृद्धि धरा मेगा मेडिसिनल ट्री प्लांटेशन

 नव हरीतिमा स्वच्छ हवा ,हरित समृद्धि धरा मेगा मेडिसिनल ट्री प्लांटेशन सिकंदराराऊ  माहेश्वरी महिला मंडल के द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नीम ,अश्वगंधा, गेंदा, गुलाब, सूरजमुखी ,नीलगिरी, हरश्रंगार ,अमरुद ,अनार ,तुलसी,व आवंला के वृक्षों को लगाया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री भाजपा, जिला अध्यक्ष माहेश्वरी महासभा प्रमोद माहेश्वरी, नगर के कोषाध्यक्ष सुदर्शन माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी रहे। जिला अध्यक्ष प्रमोद माहेश्वरी ने वृक्षों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वृक्ष जीवन के लिए  बहुत ही उपयोगी है।सभी मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत महिला मंडल के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रिंकी माहेश्वरी ,नगर सचिव ममता माहेश्वरी,जिला सचिव लक्ष्मी दरगढ़, मोहिनी माहेश्वरी,रेनू माहेश्वरी ,रुपम  माहेश्वरी,नेहा माहेश्वरी शशी माहेश्वरी, व मोनिका माहेश्वरी उपस्थित रहीं।

टोंड में मनरेगा अंतर्गत कराये जा रहें सैंगर नदी की सफाई कार्य का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

 टोंड में मनरेगा अंतर्गत कराये जा रहें सैंगर नदी की सफाई कार्य का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश सिकंदराराऊ   हसायन क्षेत्र के गाँव टोंड में मनरेगा अंतर्गत कराये जा रहें सैंगर नदी की सफाई कार्य का जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि सैंगर नदी की गहराई कम होने के कारण नदी का पानी खेतों में चला जाता है जिससे फसलें खराब हो जाती हैं। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को कार्य योजना तैयार करते हुए नदी में जमा मिट्टी सिल्ट की सफाई कराने एवं दोनों ओर की पटरियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जिससे कि नदी का पानी खेतों में न जाए। उन्होंने नदी के पानी कि जांच प्रदूषण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी पर पुल बनाए जाने हेतु अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिए है। ग्राम पंचायत से नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर जिलाधिकारी ने इंटरलॉकिंग लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मनरेगा अंतर्गत कार्य कर रहे लोगों को टिफिन वितरित किए। ग्राम पंचायत टोंड ने साफ-सफ...

अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत

 अज्ञात वाहन से कुचलकर किसान की मौत सिकंदराराऊ  कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एटा रोड पर अज्ञात वाहन से कुचलकर एक किसान की मौत हो गई । इससे परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार की प्रातः 4:30बजे  एनएच 91 एटा रोड पर गांव मुगलगड़ी के सामने एक किसान की अज्ञात वाहन से कुचलने के बाद मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन तेजी से सिकंदराराऊ की तरफ भाग गया जानकारी के अनुसार किसान नीरज कुमार पुत्र महावीर सिंह आयु 32 वर्ष निवासी गांव मुगलगड़ी प्रातः घर से टहलने के लिए निकला था जैसे ही वह nh-91 पार कर रहा था उसी समय एटा की तरफ से तेज गति के वाहन ने उसको कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला ताजिया का जुलूस

 कड़ी सुरक्षा के बीच निकला ताजिया का जुलूस सिकंदराराऊ  शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। मुस्लिम समाज के लोग मातम करते हुए ताजिए को कर्बला तक ले गए । इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली । सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास बंदोबस्त किये। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहा। यह त्योहार हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हो, इसे लेकर प्रशासन चौकन्ना रहा।   मोहर्रम के अवसर पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया निकाल कर मातम मनाया गया। ताजियों के जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मेले लगे। मोहर्रम परंपरागत ढंग से मनाया गया। विभिन्न नारों और नात के बीच निकले ताजिए के जुलूस में लोग मातम मना रहे थे। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल एवं पीएसी तैनात रही।

हसायन के चेयरमैन के घर हुई चोरी का पुलिस व एसओजी ने किया खुलासा ,चोरी का माल बरामद , शातिर चोर गिरफ्तार

 हसायन के चेयरमैन के घर हुई चोरी का पुलिस व एसओजी ने किया खुलासा ,चोरी का माल बरामद , शातिर चोर गिरफ्तार हाथरस  थाना हसायन क्षेत्रान्तर्गत चैयरमैन के घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने अनावरण किया है। पडोसी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गैंगेस्टर अपराधी ही चोर निकला । जिसके कब्जे से चोरी किये हुए आभूषण  कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये , चोरी गई नगदी, अवैध असलहा कारतूस एवं मोटरसाईकिल बरामद हुई है।   बता दें कि दिनांक 13.07.2023 को नगर पंचायत चैयरमैन हसायन ओमप्रकाश पुत्र खुसालीराम निवासी मौहल्ला अहीरान थाना हसायन जनपद हाथऱस द्वारा थाना हसायन पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उनके पुत्र व पुत्रवधु मौहल्ला अहीरान में स्थित पुराने मकान में निवास करते है । दिनांक 13.07.2023 की रात्रि लगभग 01.00 बजे से 04.00 बजे के मध्य अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर में घुसकर कमरे के अन्दर रखे बक्से से स्वर्ण व चांदी के आभूषण व नगद रुपये चोरी कर लिया गया है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।    उक्त घटना को गम्भीरता से लेत...

विद्युत कटौती की समस्या को लेकर किसान मजदूर संगठन ने किया एसडीओ का घेराव

 विद्युत कटौती की समस्या को लेकर किसान मजदूर संगठन ने किया एसडीओ का घेराव सिकंदराराऊ  किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष किसान नेता निशांत चौहान ने सिकंदराराऊ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर ग्राम अरनोट की व नगर की विद्युत समस्या को लेकर एसडीओ का सैकड़ों ग्रामीणों के साथ घेराव कर एसडीओ को बिजली की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली किसानों को रोस्टर के हिसाब से ना मिलकर मात्र 5 से 6 घंटे मिल रही है। रोस्टर के हिसाब से नगर को 22 घंटे सप्लाई और 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्र के लिए सप्लाई निर्धारित है किंतु नगर में 10 से 12 घंटे एवम ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 6 घंटे बिजली मिल रही है इधर धान की फसल के लिए पानी के लिए निजी नलकूपों को बिजली की आपूर्ति ना दिए जाने से धान की फसल सूखने की कगार पर है।नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है । बार बार बिजली के आने जाने से लोगों का गर्मी में बुरा हाल है।ट्रिपिंग से नगर में 1घंटे बिजली चलेगी तो 2 घंटे बिजली गायब हो जाएगी जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है ।  एसडीओ ने 7 दिन में विद्यु...

सुनील कौशल जी महाराज ने सुनाई भगवान शिव विवाह की कथा

 सुनील कौशल जी महाराज ने सुनाई भगवान शिव विवाह की कथा सिकंदराराऊ  नगर के ममता फार्म हाउस में चल रही रामकथा के दूसरे दिन भगवान शिव विवाह की कथा सुनाई गई।  रामकथा के दूसरे दिन आचार्य श्री सुनील कौशल जी महाराज ने भगवान शिव जी और पार्वती के विवाह की कथा सुनाई। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान व उद्योगपति, कासगंज जिला उपाध्यक्ष भाजपा गौरीशंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर व्यासजी को पटका पहना कर स्वागत किया। अतिथियों का सम्मान आकाश दीक्षित आयोजक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया।  कथा सुनाते हुए व्यास जी ने कहा कि जीवन में राम की महिमा अनंत है।  भगवान शिव तो भोले हैं , पृथ्वी का पालन एवं संहार करने की शक्ति भी इन्ही के पास है। शिव महिमा एवं सती प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान शिव शंकर को सती के पिता दक्ष ने यज्ञ में नहीं बुलाया, लेकिन सती हठ कर अपने पिता के घर यज्ञ में शामिल होने गईं। वहां उन्हें अपने व भगवान शिव के अनादर का सामना करना पड़ा, जिससे दुखी होकर उन्होंने अपनी देह को योगाग्नि में स्वाह कर दिया।  कथा में देवेन्द्र दीक्...

सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर मे शुक्रवार को दिन में हुई बारिश में भरभराकर गिरा मकान ,परिवारी बाल बाल बचे, हजारो का हुआ निकसान

 सकीट        थाना क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर मे शुक्रवार को दिन में हुई बारिश में भरभराकर गिरा मकान ,परिवारी बाल बाल बचे, हजारो का हुआ निकसान     शुक्रवार को दिन में हुई वारिश में थाना क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर निवासी वीरेन्द्र सिंह का मकान भरभराकर गिर गया जिसमें परिवारी बाल बाल बच गए । गलीमत रही कि मकान में कोई मौजूद नहीं था नही तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।गांव के लोगों ने बताया कि बेचारे वीरेन्द्र बहुत गरीबी में समय काट रहे है। जिनके पास खेती भी नही है। ऐसे गरीब को सरकार से भी भवन बनाने के लिए कोई लाभ नही मिल सका है।महनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे है। आज उनका मकान गिरने से भारी निकसान हुआ है।इनका तो भगवान ही सहारा है।वही भवन मालिक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुराना मकान होने के कारण जर्जर हो गया था इस लिए डर बना हुआ था कि वारिश का समय चल रहा है कहीं मकान गिर न जाये, जिससे परिवारियो को कोई परेशानी आ जाये। इस लिए मकान से कुछ घरेलू सामान निकाल लिया था कुछ रखा हुआ था।दिन में हुई वारिश से मकान अचानक भरभरा कर गिर गया जिसमे कुछ सामान भी दब गया।मका...

आवारा सांड के हमले से घायल बृद्ध किसान की मौत , ग्रामीणों में दहशत

 आवारा सांड के हमले से घायल बृद्ध किसान की मौत , ग्रामीणों में दहशत अलीगंज के थाना नया गाँव क्षेत्र के ग्राम गही में आवारा सांड ग्रामीणों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ है।बीते कई दिनों से आवारा सांड कई लोगों को हमले से घायल कर चुका है ।बीती रात अपने समरसेबल पर सो रहे बृद्ध किसान रैवारी लाल उम्र करीब 75 वर्ष टॉयलेट करने के लिए उठे टॉयलेट से वापस लौटने परआवारा सांड समरसेबल पर आ गया और पटक पटक कर किसान को अचेत कर दिया । घायल अवस्था में परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे रास्ते में बृद्ध किसान ने दम तोड़ दिया ।ग्रामीणों ने बताया उक्त आवारा सांड पहले भी ग्रामीणो पर हमले कर घायल कर चुका है। मृतक किसान के भतीजे ओमवीर ने घटना की सूचना थाना नया गॉव पुलिस को दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।ग्रामीणों ने आवारा सांड को गाँव से पकड़वाने की माँग की।*

महिलाएं अपने अधिकारों को समझें-जिलाजज न्यायाधीशों ने महिलाओं को गिनाए कानूनी अधिकार

 महिलाएं अपने अधिकारों को समझें-जिलाजज न्यायाधीशों ने महिलाओं को गिनाए कानूनी अधिकार संवाद सूत्र, अलीगंज- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक एवं साक्षर बनाने के उददेश्य से कार्यशाला का आयोजन तहसील सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाजज अनुपम कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने कहा कि महिलाओं अपने अधिकारों को समझें। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीडन की शिकार महिलाओं के नाम न छापने देने का अधिकार है। अपनी गोपनीयता की रक्षा के लिए उत्पीडन की शिकार महिललाएं अकेले अपना बयान किसी भी महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी या जिलाधिकारी के सामने दर्ज करवा सकती है। इसके अलावा घरेलू हिंसा के खिलाफ के अधिकारों को भी बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम मुख्य रूप से पति, पुरूष लिव इन पार्टनर या रिश्तेदार ...

किसानों को ज्वार,बाजरा,मूंग एवं उर्द का निःशुल्क बीज वितरण किया: नरेन्द्र सिंह जादौन

 किसानों को ज्वार,बाजरा,मूंग एवं उर्द का निःशुल्क बीज वितरण किया: नरेन्द्र सिंह जादौन सिकंदराराऊ  प्रधानमंत्री किसान समृध्दि केन्द्र के शुभारंभ पर राजकीय कृषि बीज भण्डार सि.राऊ  द्वारा किसानों को ज्वार बाजरा मूंग उड़द ,कोन्दो सावा एवं रागी  बीजों की किट क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड सिकन्द्राराऊ के परिसर में मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ़ हाथरस ने वितरण किया।  इस अवसर पर अश्वनी कुमार पुंढीर अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड सिकन्द्राराऊ, रमेश चन्द्र एडीओ कृषि, अवनीश दुबे शाखा प्रबंधक सहकारी बैंक सि.राऊ, महेश चौहान सचिव,एस एम एस बीरेंद्र कुमार, प्राविधिक सहायक अरुण कुमार व दीपक कुमार,बीटीएम बृजनंदन, एटीएम भुवनेश कुमार व सोमेन्द्र कुमार,भरत सिंह प्रधान पचो, जोरावर सिंह, प्रदीप कुमार, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ

 भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का शुभारंभ सिकंदराराऊ  नगर के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर कलश यात्रा निकालकर भव्य श्री राम कथा के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  सुनील कौशल जी महाराज एवं ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं  विधि विधान  से पथवारी  माता मन्दिर पर रामायण जी का पूजन करवाया गया। जिससे सारा माहौल भक्तिमय हो गया ।   ममता फार्म हाउस पर आयोजित रामकथा के पावन अवसर पर सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ समाजसेवी आकाश दीक्षित ने परिवार सहित पूजा अर्चना करके किया। कलश यात्रा को नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण कराकर कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस पर संपन्न कराया गया तथा पूजा अर्चना कर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। लोगों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया तथा भक्तों के द्वारा कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से बनवारी लाल दीक्षित, राम किशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, अशोक दीक्षित, दुर्वेश पचौरी.   सोहित दीक्षित, रोहित दीक्षित, सजल पंडित, कन्है...

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ करेगा विरोध प्रदर्शन

 शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ करेगा विरोध प्रदर्शन सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आहवान पर प्राथमिक शिक्षकों की लंबित समस्याओं पुरानी पेंशन की बहाली, राज्य कर्मचारियों की भाँति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान आदि 18 सूत्रीय मांगों के लिए सरकार से अनेक बार अनुरोध कर चुके हैं,परन्तु अभी तक सरकार की ओर से मांगों के निस्तारण के सम्बंध में कोई कार्यवाही न किये जाने से क्षुब्ध एवं आहत हैं।इन्हीं लम्बित समस्याओं के सम्बंध में बीआरसी सिकंदराराऊ पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 10 से 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधान सभा के अंतर्गत आने वाले सभी पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अपनी विधान सभा के विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा। आगामी 4 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन का प्रेषण सितम्बर 2023 के अंतिम सप्ताह में शिक्षा निदेशालय(बेसिक) निशातगंज ,लखनऊ पर धरना दि...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

 युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम सिकंदराराऊ मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  बुधवार की देर रात को सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नौरंगाबाद पश्चिमी में रहने वाले जितेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस मोर्चरी सेंटर भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि जितेंद्र पिछले कई दिनों से बीमारी से पीड़ित था । मैं अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल गया हुआ था। जितेंद्र ने फोन करके यह सूचना दी कि मेरी बहुत तबीयत खराब है। आप घर आ जाओ। वहीं पिता ने तत्काल जितेंद्र को सिकंदराराऊ के एक निजी हॉस्पिटल में दिखाया तो डॉक्टर ने अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। अलीगढ़ जाते समय जितेंद्र की रास्ते में मौत हो गई।

दो जुआरी गिरफ्तार, नगदी और ताश बरामद

 दो जुआरी गिरफ्तार, नगदी और ताश बरामद सिकंदराराऊ  कोतवाली पुलिस ने 2 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और नगदी तथा ताश बरामद किए हैं ।  कस्बा पुरदिलनगर में गश्त के दौरान पुलिस ने मोहल्ला ललिता गेट में सार्वजनिक शौचालय के पास अरविंद पुत्र भवानी व पंकज पुत्र बहादुर निवासीगण मोहल्ला ललिता गेट पुरदिलनगर को फड़ पर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिनसे 230 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा है।

सिकंदराराऊ में बिजली विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, बिजली चोरों में मची अफरा-तफरी

 सिकंदराराऊ में बिजली विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, बिजली चोरों में मची अफरा-तफरी सिकंदराराऊ ।   बुधवार की देर रात एसडीओ आफताब आलम ने अपनी टीम के साथ सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा समेत कई अन्य जगह बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाकर की छापेमारी की जिससे बिजली चोरों में अफरा तफरी मच गई।  एसडीओ आफताब आलम ने बताया सिकंदराराऊ में ओवरलोडिंग हो जाने की वजह से लगातार  फॉल्ट होते हैं और लाइट सुचारू रूप से नहीं चल पाती है । आज चेकिंग अभियान चलाया गया। लोग अवैध रूप से कटिया डालकर चोरी कर रहे हैं। जिसकी वजह से ओवरलोड हो रहा है। उनके विरुद्ध छापेमारी कर सिकंदराराऊ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीओ आफताब आलम ने बिजली चोरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई भी बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसको बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अलीगंज। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन मुहल्ला गंगादरवाजा से अलम का जलूस निकाला गया जिसमें सैकडो लोगो ने जलूस मे भाग लिया। जुलूस के समय जर्जर तारों के कारण विद्युत आपूर्ति जुलूस की समाप्ति तक रहती है ठप।

 अलीगंज। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  दूसरे दिन मुहल्ला गंगादरवाजा से अलम का जलूस निकाला गया जिसमें सैकडो लोगो ने जलूस मे भाग लिया। जुलूस के समय जर्जर तारों के कारण विद्युत आपूर्ति जुलूस की समाप्ति तक रहती है ठप। मुहल्ला गंगादरवाजा से मुहर्रम के दूसरे दिन अलम का जलूस निकाला गया अलम को देखने  के लिए दोपहर से ही लोग  छतों पर सडको पर एकत्रित हुए। अलम के साथ सेल्फी ले लेने के लिए लोगों की होड़ मची रही एक से बढ़कर एक अलम मैं की गई कारीगरी देखते ही बन रही थी एक से एक खूबसूरत अलम को देखने के लिए गैरजनपदो से लोग आए हुए है।  जलूस में मोहम्मद साहब को याद करते है। अलम के जुलूस के चलते जुलूस के समय जर्जर विद्युत तारों के कारण विद्युत आपूर्ति ठप कर दी जाती है जिसके कारण कोई हादसा ना हो सके। दूसरे दिन मुहल्ला गंगादरवाजा से मुहल्ला काजी से गांधीमूर्ति चौराह से टपकनटोला, से किलेदारान मुहल्ला रामप्रसादगोड, मदार दरवाजा से गांधीमूर्ति चौराह से मैनबाजार होती हुई मुहल्ला गंगादरवाजा से समाप्त हुआ। जलूस में मुख्य रूप से जुनेद मियां मुस्तफा , नसीम खा, इसरारखां, मुहम्मद रिजवान, इबरार अ...

गांव अलियापुर डांडा में आधा दर्जन घरों से बीस लाखा की चोरी चोरी की घटना के बाद ग्रामीण भयभीत, पुलिस मौके पर

 गांव अलियापुर डांडा में आधा दर्जन घरों से बीस लाखा की चोरी चोरी की घटना के बाद ग्रामीण भयभीत, पुलिस मौके पर  अलीगंज- थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अलियापुर डांडा में बीती रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया है। बेखोफ लुटेरों ने आधा दर्जन घरों से लाखों रूपए की नकदी सहित जेबर चोरी की है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा डॉग स्काउड ने भी चोरों की तलाश की है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। क्षेत्र के गांव अलियापुर डाडा में गुरूवार रात अज्ञात चोरों ने शैलेन्द्र सिंह पुत्र रतीराम के यहां से लगभग तीन लाख रूपए के जेवर व 50 हजार रूपए की नकदी को चोरी किया। वहीं महेश पुत्र जयपाल के यहां से ढाई से तीन लाख, करन सिंह पुत्र जयपाल के यहां से ढाई लाख, वेदपाल पुत्र अनोखेलाल के यहां से सात से आठ लाख, वहीं छोटेलाल पुत्र केहरी सिंह के यहां से तीन लाख की नकदी सहित जेवरों को चोरी होना बताया गया है।  चोरों ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब घर के सदस्य या तो घरों की छत पर सो रहे थे या फिर अपने दूसरे घरों में थे। चोरों ने घटना को इस तरह से अंजाम दिया कि किसी...

अबैध असलाह फैक्ट्री में पुलिस का छापा बने अधबने तमंचे व उकरण बरामद छापा मार कार्यवाही के दौरान एक आरोपी भी गिरफ्तार!

 अबैध असलाह फैक्ट्री में पुलिस का छापा बने अधबने तमंचे व उकरण बरामद छापा मार कार्यवाही के दौरान एक आरोपी भी गिरफ्तार! अलीगंज!अलीगंज पुलिस ने लंबे अरसे से चल रही अबैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर रहे मय आरोपी के बने अधबने तमंचे व उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त की। गुरुबार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज पुलिस वाहन चेकिंग वारंटी गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चला रही है इसी क्रम में  पुलिस को सूचना मिली कि अलीगंज के ग्राम फतेहपुर के जंगल में अबैध शस्त्र फैक्ट्री काफी समय से चल रही है और बेधड़क होकर अबैध तमंचे बनाये जाते हैं। बताता गया कि कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह एसआई विजय सिंह हमराह फ़ोर्स के साथ गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर राघवेन्द्र ठाकुर पुत्र मानसिंह की बगीची वहद ग्राम फतेहपुर फतेहपुर पहुँची वहाँ पर खट खट की आवाज आ रही थी पुलिस ने चारों तरफ से बगीची को घेर लिया मौके से एक व्यकित मिला जिसका नाम पता  बताया ।उसने राज तोमर उर्फ करु पुत्र शिशुपाल निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज जिसके पास से एक अधबना व दो बने हुए तमंचा नाजायज 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित...

शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश सरकार संजीदा: विधायक अलीगंज विधायक ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्मार्ट फोन

 शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश सरकार संजीदा: विधायक अलीगंज विधायक ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्मार्ट फोन संवाद सूत्र, जैथरा। उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर संजीदा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध करा रहे हैं। टेबलेट और स्मार्टफोन मिलने से छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आ रहा है। यह बातें सोमवार को अलीगंज विधनसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने स्मार्टफोन वितरण करते हुए कही।       वह जय बालाजीदहेलिया में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।       विधायक ने कहा कि बच्चों को टैबलेट व स्मार्टफोन मिल जाने से शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी और देश विदेश की जानकारी भी रख सकेंगे। इसके साथ ही अपनी शिक्षा से संबंधित हर एक जानकारी उनके टैबलेट एवं स्मार्टफोन पर होगी, जिससे वह शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति कर सकेंगे।    विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह पहल एक अपने आप में अनूठी पहल है जिससे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ ...

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

 पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज सिकंदराराऊ सिकंदराराऊ से गांव वापस जा रहे बाइक सवारों को पुरानी रंजिश के चलते नामजद लोगों ने रोककर मारपीट करके घायल कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दी है। घटना की रिपोर्ट चार नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।   सोनू माहेश्वरी पुत्र संजय माहेश्वरी निवासी गांव पोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 जुलाई को शाम 6 बजे पीड़ित एवं ईशान माहेश्वरी, अर्पित महेश्वरी पुत्र रिंकू माहेश्वरी बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से वापस घर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पोरा वाली नहर के पास पहुंचते ही काले रंग की वैगनआर कार में सवार समोज यादव व रजनीश पुत्र मोहन सिंह, राजकुमार पुत्र तेजवीर निवासी गांव नगला कुटैरा मढैया एवं बब्बू निवासी गांव खेमगढी थाना सिकंदराराऊ एवं दो अज्ञात बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित की मोटरसाइकिल रुकवाली और गाली गलौज करते हुए लात घूँसों तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया । ईशान ने पीड़ित को बचाने का प्रयास किया तो आरो...

सर्व शिक्षा अभियान कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर बच्चों को किया सम्मानित

 सर्व शिक्षा अभियान कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर बच्चों को किया सम्मानित सिकंदराराऊ:  पुराना डाक खाने के पास स्थित राष्ट्रीय सर्व शिक्षा अभियान कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर पर बच्चों को सम्मानित किया गया।   डायरेक्टर अमित सक्सेना ने कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीय सर्व शिक्षा अभियान ने पूर्ण तरीके से  सम्पूर्ण  प्रयत्न किया है। छात्रों  उज्जवल भविष्य ही  राष्ट्रीय सर्व शिक्षा अभियान का सम्मान है।  इस मौके पर सम्मानित छात्र देवेश, अजित, अनंत, सचिन, दुष्यंत, रितिक,  रुद्रेश आदि मौजूद रहे।

जिले के प्रभारी मंत्री से ग्रामीण क्षेत्र में बसें चलाने की मांग

 जिले के प्रभारी मंत्री से ग्रामीण क्षेत्र में बसें चलाने की मांग सिकंदराराऊ   लखनऊ स्थित समाज कल्याण विभाग के भागीदारी भवन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा नेता तस्लीम अहमद वारसी ने समाज कल्याण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) एवं हाथरस जनपद प्रभारी मंत्री असीम अरुण से उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन  निगम की बसें ग्रामीण क्षेत्र में चलाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए बसों का संचालन कराए जाने की मांग की गई।  जिन ग्रामीण क्षेत्रों में बस चलाए जाने की मांग है उनमें एटा सिकंदराराऊ कैलोरा चौराहा सासनी इगलास, नोएडा, एटा  सिकंदराराऊ, सासनी इगलास  मथुरा ,एटा सिकंदराराऊ सासनी दिल्ली ,एटा सिकंदराराऊ गोपी विजयगढ़ होते हुए नोएडा को बसें चलवाई जाएं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आवगमन सुविधा पूर्वक बना रहे ।

विजिलेंस टीम ने रात में चलाया विद्युत चैकिंग अभियान नौ विद्युत चोरों पर प्राथमिकी दर्ज, वसूला जाएगा समन शुल्क

 विजिलेंस टीम ने रात में चलाया विद्युत चैकिंग अभियान नौ विद्युत चोरों पर प्राथमिकी दर्ज, वसूला जाएगा समन शुल्क संवाद सूत्र, अलीगंज- विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान नौ लोग विद्युत चोरी करते पकडे गए। विद्युत चोरी के आरोप में सभी पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। टीम द्वारा उस समय कार्यवाही की गई जब सभी लोग चैन की नींद सो रहे थे।  विदित हो कि ओवर लोड एवं लो वोल्टेज की समस्या नगर में एक बडी परेशानी बनी हुई है। चूंकि कनेक्शन के हिसाब से ही विद्युत उपकरण विभाग द्वारा लगाए गए हैं, लेकिन अधिक लोड पडने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है, इसके अलावा बिजली चोरी करने से सरकार को लाखों का नुकसान उठाना पड रहा है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी सोनू कुमार, जेई अर्जुन सिंह एवं विजिलेंस प्रभारी नासिर खां, एसआई दफेदार, कांस्टेबिल कमलेश, बहादुर सिंह की टीम ने मोहल्ला सुम्मेर चन्द्र में रात 12 बजे के बाद उस समय कार्यवाही की जब सभी लोग अपने घरों में सो रहे थे। टीम ने मनोज, जगदीश, अरविन्द, टीटू मिश्रा, मनोज द्विवेदी, हसीब खां, अहमद हुसैन, अनुज सहित एक अन्य व्यक्...