सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगंज में पौधा रोपण तथा वितरण समारोह का आयोजन!!

 वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर जी. डी. इंटरनेशनल स्कूल, अलीगंज  में  पौधा रोपण तथा वितरण समारोह का आयोजन!!


वन महोत्सव के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठिट संस्थान जी. डी. इंटरनेशनल स्कूल, अलीगंज के प्रांगण में पौधा रोपण तथा पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | प्रार्थना सभा में  कक्षा 1 से 8 तक के बच्चो ने रंग मंच के माध्यम से वृक्षा रोपण के महत्त्व तथा वृक्षों की कटाई से होने वाले नुकसान का  मनमोहक प्रस्तुति किया | इस रंग मंच का आयोजन और प्रवंधन विद्यालय के शिक्षक विकास गुप्ता तथा शिक्षिका ज्योति गुप्ता तथा अन्य सभी शिक्षक / शिक्षिकाओ द्वारा किया गया | रंग मंच की प्रस्तुति में भागीदार बच्चों जैसे  - आराध्य गुप्ता, रिद्धी, आरजू, इशिका, आराध्य जैन, अंश मिश्रा, आयुशी गुप्ता, वैश्नावी, हर्ष मिश्रा, नित्यम राठौर, अरुष चौहान, आर्यन यादव, मिष्ठी मिश्रा, सनावी गुप्ता, संयम वर्मा, अभिजीत इत्यादि शामिल रहे | विद्यालय के शिक्षक अभयदीप तथा ललित पाठक ने अपने भाषण के माध्यम से बच्चो को वृक्षा रोपण का महत्त्व समझाया | 

विद्यालय के प्रवंधक श्री सुल्तान सिंह जी ने बच्चों को अपने भाषण के माध्यम से वृक्षा रोपण के महत्त्व को बताया | विद्यालय के उप प्रवंधक श्री यश जी ने प्रार्थना सभा को सम्वोधित करते हुए कहा की वृक्ष है तो धरती है, और हम सब का जीवन सुरक्षित  है !! अत: हमें हर वर्ष अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रयास करना चाहिए | विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री त्रिपुरेश पाण्डेय ने कहा कि अगर इस धरा को बचाना है तो अधिक से अधिक हमें वृक्षा रोपण करना होगा इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधिका श्री मती सुधा यादव भी मौजूद थी |  प्रबंधन समिति के सभी लोगो ने सभी बच्चों एवम अध्यापको को  पौधा वितरित किया और कहा कि इस को अपने घर / गाव मे लगाये और इसे जीवित रखने के लिये सकल्प ले!! पौधे हैं , तो धरती है और धरती है तो हम सव का जीवन सुरक्षित है!!! 

वृक्षा रोपण कार्यक्रम में छात्र / छात्राओ के साथ - साथ विद्यालय के शिक्षक एवं  शिक्षिकाओ जैसे – मन्दाकिनी अग्रवाल, एस. पी. सिंह, प्रदीप सिंह, अभय कुमार, दीपक यादव, नीलम, अनुभव, विजय बहादुर, विनय, आदिल, अमन, सुमित, अंकित, अखिल, वरुण, रमा शर्मा, शिल्की , प्रीति, अर्चना सिंह आदि शामिल थे!!!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...