सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना प्रभारी श्रावण मास व कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटे

 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी थाना प्रभारी श्रावण मास व कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में जुटे


हाथरस

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमणशील रहकर तथा कांवड यात्रियों से वार्ता कर उनकी कुशलता जानते हुए सकुशल उनके गन्तव्य हेतु पास कराया जा रहा है ।

 पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा श्रावण मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल कर चेकिंग की गई । इस दौरान कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक करते हुए उन्हें सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये ताकि जनपद में कोई भी अप्रिय घटना न हो पाये । इसी क्रम में अधिकारीगणों द्वारा कांवड़ियों से संवाद कर उनका हाल चाल जाना एवं उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया, साथ ही कांवड मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के ठहरने एवं सूक्ष्म जलपान, शौचालय आदि हेतु बनाये गये शिविरों का जायजा लिया गया ।श्रावण मास के दौरान गंगा घाटों से कांवडियों के आवागमन के समुचित प्रबन्ध व मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने सम्बन्धी निर्देश दिये गये।  

कावंड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में कांवड यात्रा मार्ग पर भीड-भाड वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा समय समय पर चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देशित किया जाता है । समस्त थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों व अन्य स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर चेकिंग की जा रही है एवं जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है । पुलिस बल द्वारा रोड पर चलने वाले वाहनों के चालकों को कांवड़ मार्ग पर कम स्पीड एवं सावधानीपूर्वक वाहन चलाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है । 

कांवड मार्गों पर लगे समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा मार्ग से आने-जाने वाले कावड यात्रियों का उचित मार्गदर्शन करते हुए पुलिस पार्टी के साथ उनके गंतव्य को सकुशल रवाना कराया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके एवं सभी अपने-अपने गंतव्य को सकुशल पहुंच सके ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...