सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हसायन के चेयरमैन के घर हुई चोरी का पुलिस व एसओजी ने किया खुलासा ,चोरी का माल बरामद , शातिर चोर गिरफ्तार

 हसायन के चेयरमैन के घर हुई चोरी का पुलिस व एसओजी ने किया खुलासा ,चोरी का माल बरामद , शातिर चोर गिरफ्तार



हाथरस

 थाना हसायन क्षेत्रान्तर्गत चैयरमैन के घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने अनावरण किया है। पडोसी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गैंगेस्टर अपराधी ही चोर निकला । जिसके कब्जे से चोरी किये हुए आभूषण  कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये , चोरी गई नगदी, अवैध असलहा कारतूस एवं मोटरसाईकिल बरामद हुई है। 

 बता दें कि दिनांक 13.07.2023 को नगर पंचायत चैयरमैन हसायन ओमप्रकाश पुत्र खुसालीराम निवासी मौहल्ला अहीरान थाना हसायन जनपद हाथऱस द्वारा थाना हसायन पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उनके पुत्र व पुत्रवधु मौहल्ला अहीरान में स्थित पुराने मकान में निवास करते है । दिनांक 13.07.2023 की रात्रि लगभग 01.00 बजे से 04.00 बजे के मध्य अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर में घुसकर कमरे के अन्दर रखे बक्से से स्वर्ण व चांदी के आभूषण व नगद रुपये चोरी कर लिया गया है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

   उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटना का सफल अनावरण करने एवं घटना में शामिल चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना प्रभारी हसायन को निर्दिष्ट किया गया था तथा एसओजी टीम को लगाया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस द्वारा अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टेक्निकल एड, प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के अभिसंकलन की मदद व मुखबिर की प्राप्त सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना हसायन क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर चोर उधौ उर्फ ऊधम सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी नावली थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को जाऊ नहर की पुलिया से दिनांक-28.07.2023 को समय 05.32 AM पर गिरफ्तार करने में सफलता मिली । जिसके कब्जे से चोरी की 3 चैन, 3 अगूठी, एक जोडी झुमकी व एक जोडी कुन्डल, 2 लाकिट तिरूपति बालाजी पीली धातु के स्वर्ण आभूषण एवं 2 रेशम पट्टी, 4 गिलास व एक कटोरी, 4 कन्धौनी, 5 उल्टा /सीधा पल्लू, एक छिप्पा, 21 नग पाजेव नयी पुरानी, एक लच्छा घुंघरूदार, 2 लच्छे सूती सादा, एक मूर्ति लक्ष्मी, 2 चैन मय लाकिट, 10 लाँकिट मय कुन्दा तिरूपति बालाजी,  13 जोडी बिछुआ, एक सिक्का बडा, 30 सिक्के छोटे सफेद धातु के चांदी निर्मित आभूषण तथा 50200 रूपये नगद कुल सफेद धातु चांदी के आभूषण  का वजन 5 किलो 250 ग्राम  व कुल पीली धातु के स्वर्ण आभूषण का वजन करीब 67 ग्राम)  (कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये) तथा 1 तमंचा देशी व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोटर साइकिल नं0 UP86AT5183 बरामद हुई ।

  गिरफ्तार अभियुक्त उधौ उर्फ ऊधम सिंह उपरोक्त द्वारा जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि कस्बा हसायन में चैयरमेन ओमप्रकाश के घर में करीब 15 दिन पूर्व अपने साथी अमित पुत्र कालीचरन उर्फ करुआ कुशवाह निवासी मौहल्ला काछियान कस्वा व थाना हसायन हाथरस के साथ मिलकर चोरी की थी जिसका अधिकांश सामान आज मुझसे पकड़ा गया है। कुछ सामान मेरे पुत्र सूरज उर्फ भोला के पास है । इसके अतिरिक्त पहले भी कस्वा हसायन से अपने साथी अमित उपरोक्त के साथ करीब 3 महीने पहले  रामेश्वर के घेर से एक  ट्रैक्टर नं0 UP86N7115 मैसी फर्गुसन रंग लाल चोरी किया था । कुछ दिनों बाद जिसे हम दोनों बेचने के लिए छर्रा जनपद अलीगढ जा रहे थे तो  थाना छर्रा के पास पुलिस की  चैकिंग को देखकर ट्रैक्टर को सडक के किनारे छोडकर भाग आये थे जो थाना छर्रा पुलिस द्वारा लावारिस में दाखिल किया गया है। ट्रैक्टर चोरी के सम्बध में थाना हसायन पर मु0अ0सं0 70/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत है, जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त ऊधौ उर्फ ऊधम सिंह उपरोक्त थाना हसायन का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिसका हिस्ट्रीशीट संख्या-53ए है । वर्ष 2021 में उक्त अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ कस्बा पुरदिलनगर थाना सिकन्द्राराऊ से वीरेश गुप्ता नामक व्यापारी का फिरौती हेतु अपहरण किया गया था । पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा अपह्रत की सकुशल बरामदगी कर गैंगस्टर अधिनियम की कार्यवाही कर अभियुक्त द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त ऊधौ उर्फ ऊधम सिंह के विरुद्ध लूट, फिरौती हेतु अपहरण, जानलेवा हमला, चोरी , गैंगस्टर एक्ट आदि करीब डेढ दर्जन जघऩ्य अपराध पंजीकृत है । प्रकाश में आये अन्य शेष अभियुक्तो एवं माल की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे है ।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में अशोक कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय एसओजी टीम जनपद हाथरस, थानाध्यक्ष धीरज कुमार थाना हसायन , तसव्वुर अली, अरुण कुमार, विकास कुमार , पासा जनमेजय , दीपक कुमार , सौरभ वालियान आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...