सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दबंगों ने शराब के ठेके पर किया दिनदहाड़े हमला,सेल्समैन किये लहूलुहान।

 दबंगों ने शराब के ठेके पर किया दिनदहाड़े हमला,सेल्समैन किये लहूलुहान।

जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित सरकारी शराब की दुकान पर बुधवार को सुबह नामजद दबंगों द्वारा दिनदहाड़े हमला बोल दिया गया। धारदार हथियारों से किए गए हमले में दोनो सेल्समैन लहूलुहान हो गए। दौनो सेल्स मैन की हालत अत्यधिक नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा नामजदों के विरुद्ध घटना का अभियोग दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलेसर -सिकंदराराऊ मार्ग स्थित कानऊ मोड़ पर एक देसी शराब का सरकारी ठेका है। इस शराब के ठेके पर देवेंद्र पुत्र रमेश चंद निवासी  तथा एक अन्य व्यक्ति सेल्समैन का कार्य करते है। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे थाना क्षेत्र के गांव लखमीपुर निवासी राहुल पुत्र रामभरोसे, भवँरपाल पुत्र  दुर्गपाल, कवि उर्फ कृष्ण गोपाल पुत्र शेरपाल एक राय होकर लाठी-डंडों,सरिया तथा धारदार हथियारों के साथ शराब की दुकान पर आ धमके और सेल्समैन देवेंद्र कुमार के साथ भद्दी भद्दी गाली गलौज करने लगे। शराब की दुकान को हटाए जाने की धमकी दी। जब सेल्समैन देवेन्द्र द्वारा विरोध किया गया गया तो आरोपी दबंगों द्वारा सेल्समैन देवेंद्र को बुरी तरह मारा पीटा और उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। जब देवेन्द्र को बचाने  उसका साथी सेल्समैन आया तो हमलावरों ने उसे भी सरिया आदि से बुरी तरह मारपीट कर मरणासन्न अवस्था मे छोड़ा। आसपास के लोग शोर शराबा सुन जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलाबर कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...