सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन हथियाने के आरोप में विद्यालय प्रबंध समिति पर गम्भीर धाराओं में एफ आई आर हुई दर्ज सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के पुत्र सहित ग्यारह सदस्यों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

 कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जमीन हथियाने के आरोप में विद्यालय प्रबंध समिति पर गम्भीर धाराओं में एफ आई आर हुई दर्ज


सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के पुत्र सहित ग्यारह सदस्यों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

जिला विद्यालय निरीक्षक की लिखित पत्र के आधार पर दर्ज कराईगई रिपोर्ट



मामला जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र का है ।जहां अलीगंज विधान से विधायक रह चुके सपा के कद्दावर नेता रामेश्वर यादव के पुत्र सहित प्रबंध समिति के ग्यारह सदस्यों पर गंम्भीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।सत्ता परिवर्तन के बाद से ही रामेश्वर यादव के परिवार की तकलीफें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहीं हैं।हाल में ही जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह के लिखित पत्र,अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जांच के आधार पर सपा नेता पुत्र सहित विद्यालय प्रबंध समिति के ग्यारह सदस्यों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।


*आखिर क्या है मामला*


वर्ष 2015 में तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रबंध समिति द्वारा भूमि विक्री करने हेतु मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखा गया था।विद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक प्रमोद यादव ने वर्ष 2016 में जनता महाविद्यालय को भूमि विक्री कर दी थी।शैक्षिक संपत्तियों के अधिकारों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2020 में संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा जनता इंटर कालेज की भूमि को जनता महाविद्यालय को स्थानांतरित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई थी।पांच वर्ष बाद उक्त भूमि को।शुद्धि पत्र के जरिए दान पत्र में परिवर्तित कर दिया गया।


जांच अधिकारियों की जांच दौरान मामले का खुलासा हुआ ।जांच में पाया गया की जनता हायर सेकेंडरी स्कूल को दानदाताओं के द्वारा दी गई भूमि का प्रबंध समिति के द्वारा कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग कर जनता महाविद्यालय को लाभ पहुंचाने का प्रबंध समिति द्वारा षड्यंत्र रचा गया जिसका खुलासा होने पर । मौजूदा जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह ने लिखित पत्र देते हुए जांच अधिकारियों की आख्या सहित पत्र के आधार पर समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य एवं जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रमोद यादव सहित प्रबंध समिति के 11 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में अलीगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष आराम सिंह, उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, उप प्रबंधक महेश सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, लेखा जोखा परीक्षक रेखा, रनवीर सिंह सदस्य, ब्रजकिशोर सदस्य, किशन पाल सिंह सदस्य, जसवीर सिंह सदस्य, अमित प्रताप सिंह सदस्य के विरुद्ध धारा 420 धारा 467 धारा 468 और धारा 471 के तहत अलीगंज कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...