सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जलेसर के प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे

 जिला स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में जलेसर के प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे

जलेसर

डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एटा के तत्वाधान में द्वितीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज एटा में शनिवार को किया गया

प्रतियोगिता में जलेसर के प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरते हुए 15 पदक अपने नाम किए

ट्रेडिशनल सीनियर बालक वर्ग में- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर के सुमित ने  द्वितीय , विपिन ने तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में- योगा ऑर्बिट फाउंडेशन (YOF) की आरती ने प्रथम, गायत्री डिग्री कॉलेज की अर्चना ने तृतीय, जूनियर बालक वर्ग में- आदर्श इंटर कॉलेज (AIC) के अर्जुन ने द्वितीय, जूनियर बालिका वर्ग में- निधि सिंह ने प्रथम, आदर्श माउंट ेश्वरी स्कूल की काकुल ने तृतीय , सब जूनियर बालक वर्ग में- AIC के उमेश ने प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग में- कुलसुम ने प्रथम, उर्मि ने द्वितीय  , न्यू एरा स्कूल की सीनू ने तृतीय, ग्रुप वर्ग में- YOF ने प्रथम (ग्रुप सदस्य मुस्कान, काकुल, सुधा, गुलशन, मुस्कान), ग्रुप वर्ग में  AIC ने द्वितीय (ग्रुप सदस्य निधि, दीक्षा, सुधा, डिंपल, सीनू), आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में YOF ने प्रथम (विश्वामित्र, उमेश), AIC ने द्वितीय (मुस्कान, कुलसुम) स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों को उनके विद्यालय, YOF ने सम्मानित किया। AIC के प्रधानाचार्य अजय मोहन शर्मा ने बताया कि जीत का श्रेय सभी प्रतिभागियों  के कोच YOF  के प्रेसिडेंट अनिल कुशवाह को जाता है तथा बताया कि योग क्लास सुबह 5:30 से 6:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज में प्रतिदिन संचालित की जाती है।

अनिल कुशवाह ने बताया कि आज के समय में व्यस्त दिनचर्या और गलत खान-पान के कारण लोग चिड़चिडे, डिप्रेशन के शिकार, सिर दर्द, चक्कर आना, हार्ट अटैक, बीपी, डायबिटीज, कमर में दर्द, घुटने में दर्द, थायराइड आदि गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करना आवश्यक है। योग हमे जीने की कला सिखाता है जिसने योग को जीवन में धारण कर लिया उसकी जीवन शैली में एक बड़ा बदलाव आ जाता है।

योगा ऑर्बिट फाउंडेशन के द्वारा विद्यालयों में योग शिविर, व योग कक्षाओं  का संचालन किया जा रहा है जिसमें आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि कराया जाता है जिससे बच्चों से लेकर वृद्ध तक की मानसिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है तथा सभी विद्यालयों को सुझाव दिया गया। कि प्रतिदिन सभी को योग करने को प्रेरित करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...