सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे ससुराल व मायका दोनों कुल कलंकित हों: सुनील कौशल जी महाराज

 कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे ससुराल व मायका दोनों कुल कलंकित हों: सुनील कौशल जी महाराज

सिकंदराराऊ

 नगर के कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस मेंचल रही श्री राम कथा के पंचम दिन पूज्य सुनील कौशल जी के द्वारा मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम जानकी जी के विवाह की मनोहारी कथा का श्रवण कराया गया। लक्ष्मण परशुराम संवाद  सुनाया। योगेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह राणा विधायक, पूर्व विधायक यशपाल सिंह एवं धर्मपाल सिंह पीलू भईया ब्लॉक प्रमुख हसायन,महेंद्र सिंह  सोलंकी उद्योगपति  पूर्व  ब्लॉक प्रमुख सासनी, श्रीकांत त्रिवेदी द्वारा व्यासजी श्री सुनील कौशल जी का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

कथा व्यास सुनील कौशल जी महाराज ने बताया कि सीता स्वयंवर पर प्रत्यंचा च़ढ़ाना कोई सरल कार्य नहीं था। राम ने जनकपुर के स्वयंवर में अपनी अदभुत वीरता दिखाई और जिस धनुष को राजा महाराजा हिला नही सकें उस धनुष को उठाकर रामजी ने सीता से विवाह किया। माता सीता ने रामजी के गले में वर माला डालकर उन्हें पति के रूप में स्वीकार किया।

 उन्होंने कहा कि जनकपुर से जब सीताजी की बिदाई हुई तब उनके माता-पिता ने उन्हें ससुराल में कैसे रहना है, इसकी सीख दी। प्रत्येक माता-पिता को अपनी पुत्री के विवाह के समय ऐसी ही सीख देनी चाहिए। कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे ससुराल व मायका दोनों कुल कलंकित हो। माता सीता ने पूरे जीवन अपने माता पिता की सीख का पालन किया और जीवन में कष्ट सहन करते हुए भी कोई अनुचित कार्य नहीं किया।

कथा व्यास ने कहा कि महर्षि गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या की सुंदरता को देख इन्द्र ने अपना वेश बदलकर व्यभिचार किया। इन्द्र के इस कृत्य का रामकथा में उल्लेख में मिलता है, इस कृत्य के कारण इंद्र का सम्मान कम हुआ। प्रभु रामजी ने विश्वामित्र की प्रेरणा से गौतम ऋषि के आश्रम में पहुंचकर शिला बनी देवी अहिल्या का उ़द्धार किया। उन्होंने राम जानकी विवाह के समय हुए राजा दशरथ के तीनों अन्य पुत्रों लक्ष्‌मण ,भरत, शत्रुधन के विवाह का भी श्रवण कराया। राजा दशरथ के चारों पुत्र संस्कारी थे। कुल की श्रेष्ठता एवं चारों के संस्कारों से राजा जनक जो सीता सहित चार पुत्रियों के पिता थे, उन्होंने उर्मिला माण्डवी एवं श्रुमकिर्ती का विवाह क्रमश लक्ष्‌मण, भरत, शत्रुधन से किया। अर्थात जो लोग कुल एवं संस्कारों में श्रेष्ठ होते हैं उनके विवाह में ज्यादा बाधा नहीं आती है। पुत्री का सुख चाहने वाले माता-पिता स्वयं ऐसे कुल एवं संस्कारवान परिवारों का चयन करते हैं इसलिये जीवन में श्रेष्ठ आचरण करें। 

इस अवसर पर आशीष दीक्षित, मीरा महेश्वरी आरती त्रिवेदी, सतीश चंद्र दुबे, रिंकू शर्मा, दुर्गापाल यादव, राजपाल सिंह, सोनपाल दीक्षित , राकेश शर्मा , ओमप्रकाश दीक्षित, श्रीकांत त्रिवेदी,आचार्य सुभाषचंद्र दीक्षित, गांधी जी, पवन शर्मा  श्याम मुरारी शर्मा  आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...