सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगंज में प्राथमिक विद्यालय में अवैध कब्जे व निर्माण को लेकर एसडीएम अलीगंज ने लिया मामला सज्ञान!

 अलीगंज में प्राथमिक विद्यालय में अवैध कब्जे व निर्माण को लेकर एसडीएम अलीगंज ने लिया मामला सज्ञान!


खण्ड शिक्षाधिकारी व पुलिस टीम ने अवैध निर्माण व दबंगों से विद्यालय भवन की भूमि को कराया कब्जा मुक्त!

ढेड़ वर्ष पूर्व् तत्कालीन खण्डशिक्षाधिकारी द्वारा जर्जर विद्यालय भवन का कराया गया था ध्वस्तीकरण।

अलीगंज/एटा। अलीगंज बिकास खण्ड के नयागांव स्थति एक सरकारी विद्यालय पर दबंगों ने कब्जा कर अबैध तरीके से निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसकी शिकायत शिक्षा विभाग के जिलावेसिक शिक्षाधिकारी सहित अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय पर की गयी मामले को गम्भीरता से लेकर अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी ने विद्यालय भवन पर अवैध तरीके से कब्जा व निर्माण की शिकायत उपजिलाधिकारी अलीगंज को लिखित पत्र दिया उक्त मामले को एसडीएम अलीगंज ने सज्ञान में लेकर नयागांव पुलिस को शीघ्र विद्यालय भवन भूमि पर कब्जा मुक्त कराये जाने के निर्देश दिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज विकास खंड के ग्राम नयागांव में प्राथमिक विद्यालय नयागांव है जिसका भवन जर्जर हो गया था  जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया के बाद जर्जर विद्यालय भवन  का ध्वस्तीकरण भी करा दिया था।लेकिन गांव के कुछ दवंग लोगों ने अपना कब्जा कर विद्यालय की भूमि पर अबैध तरीके से निर्माण कार्य में जुटे हुए थे बताते चले कि  ग्राम नयागांव में  विद्यालय की स्थापना वर्ष 1926 में शुरू हुई थी विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1937 में हुआ था तब से विद्यालय संचालित है विद्यालय की निर्माण कार्य के बाद कमरे व वरांडा जर्जर हो गए थे विद्यालय के प्रधानाद्यपक द्वारा जर्जर भवन की सूचना खण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय अली गंज को दी गयी शिक्षा विभाग के आला धिकारियों ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए  विद्यालयभवन को जर्जर सूची में सम्मलित करा दिया सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बीते ढेड़ वर्ष पूर्व अलीगंज तत्कालीन खण्ड शिक्षा धिकारी ने उक्त विद्यालय भवन की नीलामी प्रक्रिया के बाद जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण करा दिया गया था। शासन स्तर से भवन निर्माण हेतु ग्रांट भी जारी कर दी गयी लेकिन तब तक गांव के कुछ दबंग लोगो ने जर्जर विद्यालय की भूमि पर कब्जा कर लिया और अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहे थे। अलीगंज खण्ड शिक्षाधिकारी सुरेन्द्र कुमार अहिवार ने एक लिखित प्रार्थना पत्र पत्रांक संख्या 1320/2023-24 को उपजिला धिकारी अलीगंज को दिया था बताया गया कि नायगांव प्राथमिक विद्यालय में  खाली पड़ी भूमि पर गांव के लोग कब्जा कर रहे हैं मामले को  एसडीएम अलीगंज वेदप्रिय मोर्य ने गम्भीरता से लेकर विद्यालय भवन भूमि को कब्जा मुक्त हेतु निर्देश कोतवाली प्रभारी नयागांव को दिया मौके पर  पहुँचे खण्ड शिक्षाधिकारी व नयागांव पुलिस ने विद्यालय की भवन की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...