अलीगंज ।,विद्युत चोरी से निपटने के लिए विभाग के अधिकारी अब गली मोहल्लों में जाकर घर घर चेकिंग अभियान
चला रहे हैं।इसी क्रम में दिन बृहस्पतिवार की सुबह को कस्बा अलीगंज के मोहल्ला बालकृष्ण तथा मेन बाजार में उपखंड अधिकारी सोनू कुमार और सचल दस्ते ने संयुक्त रूप से विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान अलीगंज के दोनों मोहल्लों में 14 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए।जिनके विरुद्ध विभाग के द्वारा एफआईआर की कार्यवाही प्रचलित है।अलीगंज कस्बा इन दोनो लो वोल्टेज,ट्रैपिंग,ओवर लोड की समस्या से जूझ रहा है । ऐसे में कई बार विद्युत सप्लाई भी ठप हो जा रही है।जिसकी वजह से विद्युत कर्मियों को भी कस्बे में निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।शासन की मंशानुरूप विद्युत चोरों से निपटने और चोरी पर लगाम लगाने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों और विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को कस्बे में छापामार कार्यवाही की है।विभाग की इस कार्यवाही से विद्युत चोरों में हड़कंप मच गया है। विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के मामले में उपखंड अधिकारी सोनू कुमार से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया की अवर अभियंता अर्जुन सिंह और सचल दल प्रभारी नासिर खान ,विद्युत विच्छेदन दल के इंचार्ज अनुज कुमार को साथ में लेकर कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है । 14 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया है ।जिनके विरुद्ध बिजली चोरी की रिपोर्ट कराए जाने की कार्यवाही प्रचलित है।
एक टिप्पणी भेजें