जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में विशाल जुलूस धरना प्रदर्शन 20 जुलाई को
श्री दिगंबर जैन समाज जलेसर के तत्वाधान में 20 जुलाई प्रातः 9:00 से आदिनाथ जिनालय मंडी जवाहरगंज से उप जिलाधिकारी कार्यालय विशाल जुलूस धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा
धरना प्रदर्शन जुलूस के आयोजक जैन समाज ने बताया कि बेलगांव कर्नाटक में 5 जुलाई को रात्रि चिकोड़ी तहसील के गांव के नजदीक पर्वत आश्रम मैं जैन आचार्य काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन जुलूस निकाला जाएगा जुलूस तहसील पर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा उन्होंने समस्त व्यापारी एवं जैन समाज से अनुरोध किया है कि जुलूस धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचकर निर्मम हत्या का विरोध करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें