सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिलाएं अपने अधिकारों को समझें-जिलाजज न्यायाधीशों ने महिलाओं को गिनाए कानूनी अधिकार

 महिलाएं अपने अधिकारों को समझें-जिलाजज

न्यायाधीशों ने महिलाओं को गिनाए कानूनी अधिकार

संवाद सूत्र, अलीगंज- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक एवं साक्षर बनाने के उददेश्य से कार्यशाला का आयोजन तहसील सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाजज अनुपम कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार ने कहा कि महिलाओं अपने अधिकारों को समझें। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीडन की शिकार महिलाओं के नाम न छापने देने का अधिकार है। अपनी गोपनीयता की रक्षा के लिए उत्पीडन की शिकार महिललाएं अकेले अपना बयान किसी भी महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी या जिलाधिकारी के सामने दर्ज करवा सकती है। इसके अलावा घरेलू हिंसा के खिलाफ के अधिकारों को भी बताया। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम मुख्य रूप से पति, पुरूष लिव इन पार्टनर या रिश्तेदार द्वारा एक पत्नी एक महिला लिव इन पार्टनर या फिर घर में रह रही किसी भी महिला जैसे मां या बहन पर की गई घरेलू हिंसा से सुरक्षा करने के लिए बनाया गया है। 

उन्होंने मुफत कानूनी सहायता के अधिकारों को बताते हुए कहा कि बलात्कार की शिकार हुई महिलाओं मुफत काूननी मदद पाने का पूरा अधिकार है। स्टेशन हाउस आफिसर के लिए ये जरूरी है कि वो विधिक सेवा प्राधिकरण को वकील की व्यवस्था करने के लिए सूचित करे। 

अपर जिलाजज कमालुददीन ने कहा कि महिलाआंे को अपने अधिकार बताए। उन्होंने कहा कि पीडिताओं को क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार है। इस अपराध से पीडित महिलाओं को क्षतिपूर्ति पाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध में सूरज डूबने के बाद गिरफतार नहीं किया जा सकता है। किसी खास मामले में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही यह संभव है। उन्होंने महिलाओं से जागरूक होकर अपने हितों की रक्षा के लिए पूर्ण अधिकार है। 

इस अवसर पर अपर जिलाजज नरेन्द्र कुमार सिंह, न्यायिकारी नरेन्द्र सिंह, न्यायाधिक अश्वनी कुमार, एसडीएम वेदप्रिय आर्य, सीओ सुधांशु शेखर, तहसीलदार राकेश कुमार, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी जागृति चतुर्वेदी, महिला कल्याण विभाग की समन्वयक पूजा, प्रो0 प्रतिभा सक्सेना, प्रो0 पूनम यादव, संचालक दयानंद श्रीवास्तव के अलावा आंगनबाडी, आशा के अलावा अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...