सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरसों और आलू की फसल पर मौसमी बीमारियों का प्रकोप होने की सम्भावना

हाथरस।

 जिला कृषि रक्षा अधिकारी निखिल देव तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि रमेश चन्द्र वर्मा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी कृषि रक्षा ने मुरसान विकास खण्ड के गाँव विशुनदास, भगतुआ, गारवगढी, नगला हीरा सिंह, माह का नगला आदि में कीट और रोग सर्वेक्षण किया । मौसम में अचानक आये बदलाव को देखते हुये जनपद के सरसों उत्पादक किसानों को सलाह दी जाती है कि जिस तरह का मौसम पिछले दो तीन दिन से चल रहा है उसमें सरसो और आलू की फसल पर बीमारियों का प्रकोप होने की सम्भावना बहुत बड़ गयी है। यदि इस तरह का मौसम कुछ दिनों रहता है तो सरसों की फसल में तना सड़न, अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा, सफेद गेरूई और तुलासिया एवं माहूँ कीट और आलू की फसल में तना सड़न, पछेती झुलसा के प्रकोप की सम्भावना बहुत अधिक रहेगी। जिन किसान भाइयों ने सरसों और आलू के बीज को बीज शोधन दवाई से शोधन कर नहीं बोया है उन खेतों में प्रकोप अधिक मात्रा में दिखाई देगा, अधिक प्रकोप की दशा में पूरी फसल में अधिक क्षति होने की सम्भावना है। सरसों और आलू की फसल में बीमारी के निम्न प्रकार के लक्षण दिखाई पड़ने से पहले ही रसायन का छिड़काव करे।

सरसों की फसल- तना सड़न- इस बीमारी के लक्षण पौधों के तनों पर उस भाग पर दिखाई देते हैं जो भाग भूमि के सम्पर्क में रहता है वहाँ पर सबसे पहले प्रकोप होता है तना काला होकर सड़ जाता है। तने के आगे का भाग नष्ट हो जाता है प्रकोपित खेतों से दुर्गन्ध आती है। 

अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा- इस बीमारी में पत्तियों और फलियों पर गहरे कत्थई रंग के धब्बे बनते है जो गोल छल्ले के रूप में पत्तियों पर स्पष्ट दिखाई देते है। तीव्र प्रकोप की दशा में धब्बे आपस में मिल जाते है जिससे पूरी पत्ती झुलस जाती है। 

सफेद गेरूई- इस बीमारी में पत्तियों की निचली स्तह पर सफेद फफोले बनते है जिससे पत्तियों पीली होकर सूखने लगती है। फूल आने की अवस्था में पुष्कम विकृत हो जाता है. जिससे कोई भी फली नहीं बनती है।

तुलासिता- इस बीमारी में पुरानी पत्तियों की ऊपरी सतह पर छोटे-छोटे धब्बे तथा पत्तियों की निचली सतह पर इन धब्बों के नीचे सफेद रोयेदार फफूंदी उग जाती है। धीरे-धीरे पूरी पत्ती पीली होकर सूख जाती है।

माहूँ- इस कीट के शिशु एवं प्रौढ़ पीलापन लिए हुए हरे रंग के होते हैं। जो पौधों के कोमल तनों पत्तियों, फूलों एवं नई फलियों का रस चूसकर कमजोर कर देते है। माहूँ मधुस्राव करते है। जिसपर काली फफूंद उग आती है, जिससे प्रकाश संश्लेषण में बाधा उत्पन्न होती है। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तना सड़न, अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा, सफेद गेरूई और तुलासिता बीमारी के नियंत्रण के लिए मैकोजेब 75 प्रतिशत डब्लू० पी० की 2.0 किग्रा अथवा जिनेब 75 प्रतिशत डब्लू० पी० की 20 किग्रा अथवा कापर ऑक्सी क्लोराइड 50 प्रतिशत डब्लू० पी० की 3.0 किग्रा मात्रा को प्रति हैक्टेयर 600-750 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

माहूँ कीट से बचाव हेतु डाईमेथोएट 3० प्रतिशत ईसी अथवा क्लोरोपाइरीफॉस 20 प्रतिशत ईसी की 10 लीटर मात्रा को प्रति हैक्टेयर की दर से 600-750 लीटर पानी में घोलकर छिडकाव करें। एजाडिरेक्टिन नीम का तेल ०.15 प्रतिशत ई०सी० 205 लीटर प्रति हैक्टेयर की दर से भी प्रयोग कर सकते है।

आलू की फसल- तना सड़न- इस बीमारी के लक्षण पौधो के तनों पर उस भाग पर दिखाई देते है जो भाग भूमि के सम्पर्क में रहता है। वहाँ पर सबसे पहले प्रकोप होता है तना काला होकर सड़ जाता है, तने के आगे का भाग नष्ट हो जाता है, प्रकोपित खेतों से दुर्गन्ध आती है।

पछेती झुलसा- इस बीमारी के लक्षण पहले पत्तियों, डंठलो, कन्दों और तनों पर लगता है। इस बीमारी के प्रारम्भिक लक्षण पत्तियों पर छोटे हल्के पीले, हरे अनियमित आकार के धब्बों के रूप में दिखाई देते है जो शीघ्र ही बढ़कर बड़े नीले दिखाई वाले धब्बे बनाते है या भूरे बैगनी धब्बे दिखाई देते है बाद में पत्तियों के निचले भाग पर इन धब्बों के चारों और अंगूठीनुमा सफेद फफूंदी आ जाती है। रोकथाम में देर होने पर यह फफूंद कन्द तक पहुँच जाता है और सड़न पैदा कर देती है। अधिक प्रकोप होने पर पूरा पौधा झुलस जाता है।

बचाव हेतु उपचार- बीमारी के लिए अनुकूल मौसम होने पर सिंचाई बन्द कर दें तथा 75 प्रतिशत पत्तियां नष्ट होने पर डण्ठलों को काटकर खेत से बाहर गड्ढे में दबा दें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने से पूर्व स्टेप्टोसाइक्लीन और कापर ऑक्सी क्लोराइड या मैकोजेब 75 प्रतिशत (0.5 से 15 ग्राम और से 1.500 किग्रा) या कार्बेन्डाजिम 12 प्रतिशत+मैकोजेब 63 प्रतिशत की 1 किलोग्राम मात्रा जहाँ रोग दिखाई देने लगा है वहाँ पर साइमोक्सेनिल 8 प्रतिशत+मैकोजेब 64 प्रतिशत अथवा मेटालेक्सिल 8 प्रतिशत+मैकोजेब 64 प्रतिशत की 1 किलोग्राम मात्रा को 750.1000 लीटर पानी में घोल कर एक हेक्टर में 8 से 10 के अन्तर पर 3 से 4 छिड़काव करें। झुलसा का भयंकर प्रकोप होने पर मेटालेक्सिल युक्त दवाओं के 0.25 प्रतिशत घोल का 1 से 2 छिड़काव करे या टाइकोडर्मा और स्यूडोमोनास जैविक रसायन  पानी में घोल कर एक एकड़ में छिड़काव करें।



#@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...