सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराव में प्रेस क्लब के तत्त्वाधान में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का सम्पन्न

सिकंदराराव। 

स्थानीय ममता फार्म हाउस में सिकंदराराव प्रेस क्लब के तत्वावधान में सोमवार को तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सिकंदराराव तहसील क्षेत्र से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के संयोजक सुदर्शन न्यूज़ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार मनोज जादौन रहे, जबकि सह-संयोजक न्यूज़ वन इंडिया के जिला प्रभारी गौरव पचोरी एवं टीवी 30 के पुष्पकांत शर्मा थे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार देवेश सिसोदिया ने की।

  सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष आशीष जादौन, पुरदिल नगर के पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाहा एवं जिला पंचायत सदस्य रिंकू जादौन शामिल रहे।

  कार्यक्रम के दौरान कवि प्रमोद विषधर, शिवम कुमार एवं ओमप्रकाश सिंह ने अपनी काव्य प्रस्तुति से उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों का मन मोह लिया। मंच पर टीवी 30 इंडिया के डायरेक्टर राजदीप तोमर, यूपी हेड राहुल शर्मा, उपजा के प्रदेश सचिव नीरज चक्रपाणि, दैनिक भास्कर से संजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मंचासीन रहे।

  कार्यक्रम को सफल बनाने में सिकंदराराव प्रेस क्लब के संस्थापक  संदीप पुण्ढीर एवं उपाध्यक्ष पंकज चौधरी का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, विजय शर्मा, ऋषभ प्रताप, सुभाष यादव, यतेंद्र कुमार, सुनील कुमार इंडिया न्यूज,अमित शर्मा, सुनील कुमार हसायन, जैनेंद्र वार्ष्णेय, अनूप शर्मा, राजा कुरैशी, नीरज गुप्ता, इश्तियाक भारती, पवन पुण्ढ़ीर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सिकंदराराव प्रेस क्लब के संस्थापक संदीप पुण्ढीर ने आगंतुक सभी साथियों का आभार प्रकट किया। सभी अतिथियों एवं पत्रकारों को आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह, उपहार एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात सभी के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।



#@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...