सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्व गांव में हाथरस में हुआ क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

हाथरस। 

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वधान में जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा पुरुष वर्ग में 5 किमी एवं महिला वर्ग में 3 किमी  क्रास कंट्री  दौड़ का आयोजन प्रात 7:00  बजे आयोजित की गई। 

दौड़ का शुभारंभ उपजिलाधिकारी राज बहादुर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया तथा पुरस्कार वितरण जिला विकास अधिकारी पी.एन.यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को देशप्रेम व खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया।  

अतिथियों का स्वागत काशी नरेश यादव द्वारा किया गयाI 

 स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में प्रात 8:30 बजे ध्वजा रोहड़ उप क्रीड़ा अधिकारी  काशी नरेश  यादव द्वारा किया गया एवं गणतंत्र दिवस को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में  कुल 66 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें पुरुष वर्ग में 47 पुरुष व महिला 19 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग  किया। प्रतियोगिता  को संपन्न कराने में एथलेटिक्स प्रशिक्षक  अंसार हुसैन , सुजी यादव, सीमा सागर, वर्षा रानी, मनोज राणा, आदि का  योगदान रहा। 

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग - रोनी प्रथम, पंकज द्वितीय, रजत तृतीय, विकास चतुर्थ, प्रेमवीर पंचम, रिंकू षष्ठम, महिला वर्ग - डोली प्रथम, राधा द्वितीय, लवली तृतीय, रचना चतुर्थ, अनुष्का पंचम, राधिका षष्ठम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया।



#@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...