सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्य विकास अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का निरीक्षण

हाथरस । 

मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के समय डॉ दानवीर नाइक उपस्थित नहीं थे, बताया गया कि वह किसी प्रेजेंटेशन में को ऑफिस गए थे। उपस्थित डॉ नीरज निरीक्षण के समय साथ रहे। सर्वप्रथम लेबर रूम का निरीक्षण किया गया। लेबर रूम में श्रीमती पवित्रा स्टाफ नर्स उपस्थिति मिलीं। लेबर रूम में समस्त व्यवस्थाएं थीं किन्तु सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। उपस्थित डॉ को सफाई के निर्देश दिए गए । 45 बिंदुओं पर लेबर रूम में जो सुविधा होनी चाहिए वह लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध मिली।

एन0सी0 वार्ड में पैनलिंग कार्य चलता मिला। श्रीमती ज्योति पत्नी राधेश्याम चार माह की गर्भवती हैं जिनसे वार्ता की गई इनका कुरसंडा की आशा कमलेश द्वारा एमसीपी कार्ड नहीं बनाया गया है और नहीं इनसे संपर्क किया गया है । श्रीमती ज्योति पत्नी राम प्रसाद जो की कुरसंडा ग्राम की निवासी हैं। चार माह की गर्भवती हैं उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी आशा श्रीमती कमलेश द्वारा अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया है।

 उन्होंने खून की जांच कराई तो उनकी जांच में हीमोग्लोबिन 8.69 आया जिससे उनके एनीमिक होने के कारण उनको आयरन सुक्रोज की प्रथम डोज 2.01.2026 को लग चुकी है, आज उसकी दूसरी डोज लगनी है और फिर दो दिन बाद तीसरी डोज लगनी है। इनका एमसीपी कार्ड भी नहीं बनाया गया अब तक जो कि संबंधित आशा की लापरवाही है।

 मुख्य विकास अधिकारी ने एमओआईसी सादाबाद को निर्देशित किया कि संबंधित आशा को मानदेय रहित करें और स्पष्टीकरण लें कि उनके द्वारा ग्राम में गर्भवती महिलाओं की समय से जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। 

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस औषधि केंद्र को अंकित चौहान जिनका 21 अप्रैल 2025 को लाइसेंस निर्गत किया गया है, द्वारा संचालित किया जा रहा है। इनके द्वारा स्टॉक रजिस्टर नहीं बनाया गया है तथा औषधि का बिल नहीं दिया जा रहा है। औषधि का बिल नहीं दिया जा रह है। स्टॉक रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 250 प्रकार की दावों में 240 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। डॉ शैलेंद्र एवं डॉक्टर नीरज शर्मा द्वारा ओपीडी की जा रही थी। निरीक्षण के समय तक 170 मरीज को देखा जा चुका था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 किलोवाट का सोलर प्लांट लगा है किंतु वह खराब है। जनरेटर भी खराब बताया गया। जनरेटर खरीदने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस को पत्र लिखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण मे TTZ क्षेत्र होने के कारण तहसील से एक गैस हिटर लगाया गया है जिसकी गैस लीक हो रही है उपजिलाधिकारी सादाबाद को तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए। 

सामुदायिक केंद्र में संचालित प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया गया। प्रेरणा कैंटीन, मां वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह मुरसान द्वारा संचालित है। प्रेरणा कैंटीन श्रीमती राजकुमारी द्वारा चलाई जा रही है किंतु उपस्थित नहीं मिला उनके पति सोनू कुमार उपस्थित मिले। प्रेरणा कैंटीन में गुटका एवं सिगरेट मिली जिसको तत्काल मौके पर हटा दिया गया एवं निर्देश दिए गए कि प्रेरणा कैंटीन पर कोई धूम्रपान की बिक्री न करने के निर्देश दिये गये।



#@samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...