जिलाधिकारी हाथरस एवं उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना सासनी अंतर्गत क्षेत्र में स्थित गदाखेड़ा, नगला गडू, देदामई, ममौतखुर्द, रुहेरी और सासनी की देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया एवं स्टॉक का मिलान किया गया तथा अनुज्ञापियों को दुकानों पर नियमानुसार पर्याप्त माल रखने एवं शत प्रतिशत POS मशीन से बिक्री करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान ए. एल. मिश्र, आबकारी निरीक्षक हाथरस क्षेत्र 4 मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें