सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आशीष शर्मा के तिलक पर टिप्पणी के मामले में 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे एएमयू गेट पर धरना प्रदर्शन : मित्रेश चतुर्वेदी

सिकंदराराऊ 

तिलक सनातन संस्कृति की परंपरा है। हमारा तिलक  हमारा स्वाभिमान है। इस पर आंच आई तो  इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सनातन पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पंडित आशीष शर्मा के तिलक पर टिप्पणी करने के 3 महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। 7 दिन के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ-साथ संत समाज के लोग भी शामिल होंगे। 

उक्त बातें राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया है कि 7 दिन के अंदर तिलक पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को नौकरी से बर्खास्त तथा जेल भेजने की कार्यवाही नहीं की गई तो विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।


उन्होंने कहा हिंदुस्तान के अंदर किसी भी ब्राह्मण को कोई भी व्यक्ति तिलक लगाने से रोकने की हिम्मत भी करता है तो यह देशद्रोह मानना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को खुला घूमने की कोई इजाजत नहीं होनी चाहिए। तत्काल मुकदमा दर्ज करके चल भेजना चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पंडित आशीष शर्मा के साथ हुआ वर्ताब असंवैधानिक है। 

उन्होंने कहा यह सनातन के खिलाफ चल रही साजिश का हिस्सा है। इसलिए शासन और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को भी एक धर्म के लिए काम नहीं करना चाहिए। सभी धर्म के लोगों को जो संविधान में अधिकार दिए हैं उनका पालन करना चाहिए। गलत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाना चाहिए।

बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कार्यरत कर्मचारी संघ के नेता पंडित आशीष शर्मा को असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर समीर मुरसिल खान ने तिलक लगाने से मना किया और नहीं मानने पर ऑफिस में जाकर धमकाया। इस घटना की शिकायत पंडित आशीष शर्मा ने एएमयू के उच्च अधिकारियों से की है लेकिन अभी तक 3 महीने से ज्यादा समय हो गया उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

जबकि हमें पता लगा है जो आरोपी समीर मुरसिल खान उच्च अधिकारियों से जा जाकर मुलाकात कर रहे हैं और उच्च अधिकारी एएमयू के उनका बचाव कर रहे हैं । एएमयू प्रशासन को करवाई तो करनी पड़ेगी। अगर पंडित आशीष शर्मा के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित होती है या उनकी नौकरी के ऊपर कोई आंच आती है तो एएमयू प्रशासन की सारी जिम्मेदारी होगी और हम लोग चुप नहीं बैठेंगे अगर 7 दिन के अंदर ही कार्रवाई नहीं की गई तो विश्वविद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।



#@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...