क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले 2 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

हाथरस। 

क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशु माथुर द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 2 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्यामवीर सिंह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे । अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी रेडियो उप निरीक्षक  ब्रहम कुमार दीक्षित, मु0आ0 स0पु0 भगवान सिंह द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए ।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना की । अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत्त होने जा रहे सभी कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया, जिसके लिए वे अपने परिवार से भी दूर रहे परंतु अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने को नए कलेवर में ढालेंगे । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कहा गया कि पुलिस के अलावा भी अगर उनकी कोई समस्या हो, तो बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत कराएं । उनकी समस्याओं का यथार्थ संभव निदान का प्रयास किया जाएगा । साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस से जुड़े रहें । उन्होंने अनुरोध किया कि अपने आप को व्यस्त रखें ,स्वस्थ रखें और प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं । इस दौरान सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों के परिजनों के ऐसे अवसर पर आगमन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल एवं रामायण, गीता उपहार स्वरूप भेंट की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई ।



#@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2