आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश , जिलाधिकारी हाथरस के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 हाथरस कुलदीप चौहान मय आबकारी टीम द्वारा जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ अंतर्गत रतिभानपुर, कपासिया, सिकंदरा राऊ प्रथम की देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों की चेकिंग की गई। साथ ही थाना सिकंदरा राऊ अंतर्गत ग्राम जिरौली कलाँ में दबिश छापेमारी की कार्यवाही की गई। जिसके अंतर्गत 5.4 लीटर अवैध मदिरा की बरामदगी करते हुए 1 अभियोग थाना सिकंदरा राऊ में पंजीकृत कराया गया। इसके साथ लोगों को अवैध मदिरा से सावधान रहने के प्रति जागरूक किया गया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें