बालक- बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं हेतु जिला, मण्डल स्तरीय चयन, ट्रायल्स के आयोजन की तिथियाँ घोषित
उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया है कि विभिन्न बालक, बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पूर्व जिला, मण्डल स्तरीय चयन, ट्रायल्स के आयोजन की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 3.01.2026 प्रातः 11ः00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 4.01.2026 प्रातः 11ः00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ तथा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 6 से 7 जनवरी, 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, अयोध्या में किया जायेगा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 3.01.2026 प्रातः 11ः00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 4.01.2026 प्रातः 11ः00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ तथा प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 से 10 जनवरी 2026 तक अयोध्या में किया जायेगा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 3.01.2026 प्रातः 11ः00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 4.01.2026 प्रातः 11ः00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ तथा प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 से 13 जनवरी, 2026 तक अयोध्या में किया जायेगा।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 3.01.2026 प्रातः 11ः00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन दिनांक 4.01.2026 प्रातः 11ः0 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 16 जनवरी, 2026 तक अयोध्या में किया जायेगा।
अतः उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों द्वारा अपने साथ समस्त मूल प्रमाण पत्र तथा आयु सम्बन्धी प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग हेतु साथ में लाना अनिवार्य है। प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड न लाने की दशा में चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करना सम्भव नहीं होगा।
@@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें