सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मनाया गया आर्मड फोर्सेस वेटरन्स डे

हाथरस ।


भारत में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस (Armed Forces Veterans' Day) हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है, जो भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ फिल्ड मार्शल के.एम. करिप्पया (Field Marshal K.M Cariappa) के 1953 में सेवा से सेवानिवृत होने के सम्मान है, ताकि देश के रक्षकों और उनके परिवारों के बलिदान और सेवा को याद किया जा सके और उन्हें सम्मान दिया जा सके, क्योंकि वे देश की सुरक्षा और अनुशासन की नींव हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पूर्व सैनिक समाज का एक अभिन्न और सम्मानित भाग हैं, और उनके सम्मान और भलाई के लिए समाज की जिम्मेदारी है कि वह उनके योगदान को पहचानें क्योकि भारतीय सेना के तीनों अंगो के पूर्व सैनिक भारतवर्ष का गौरव है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में हर वर्ष की भांति इस बार भी "सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस" (आर्मड फोर्सेस वेटरन्स डे) कमान्डर रघुबीर सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा शहीदों के आश्रितों को पुष्प मालाऐं पहना कर एवं दो-दो हजार रुपये के चैक भेंट कर मनाया गया। 

इस अवसर पर श्रीमती बसन्ती देवी माता शहीद सत्यवीर सिंह, श्रीमती नरसो देवी पत्नी शहीद हमवीर सिंह, श्रीमती चंचल देवी पत्नी शहीद भूपेन्द्र सिंह, श्रीमती सीमा रानी पत्नी शहीद सन्दीप सिंह, श्रीमती सीमा यादव पत्नी शहीद जसवीर सिंह, श्रीमती गीता देवी पत्नी शहीद मनोज कुमार, श्रीमती शमीना बेगम पत्नी शहीद सुलेमान खांन, श्रीमती ज्योति शर्मा पत्नी शहीद सूरजपाल एवं श्रीमती अनीता देवी पत्नी शहीद चन्द्रवीर सिंह, पूर्व सूबेदार प्रेम प्रकाश, श्री जगदीश कुमार, कल्याण संयोजक, श्री भगवान सिंह, क०स०, पूर्व हवलदार विष्णु कुमार, पूर्व हवलदार वीरेन्द्र सिंह, पूर्व हवलदार धर्मपाल सिंह, नायक धर्मवीर सिंह, दीपक कुमार, जयप्रकाश यादव, पूर्व पेटी ऑफीसर मनोज कुमार, सूबेदार सुखवीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...