सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत आयोजित हुआ माय भारत माय वोट कार्यक्रम

हाथरस। 

मेरा युवा भारत हाथरस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में माय भारत माई वोट कार्यक्रम का आदर्श ग्राम पंचायत नगला दया, ब्लॉक मुरसान में आयोजन कराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं में विशेष कर प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम माय भारत माई वोट रखी गई है।

यह आयोजन एक देशव्यापी युवा से भगत अभियान का हिस्सा है। जिसके माध्यम से युवाओं को सूचित नैतिक एवं शक्ति मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके दौरान सूरज कुमार ने पंक्तियों के माध्यम से मतदान का महत्व बताया कार्यक्रम में तिनका सामाजिक संस्था ने सभी युवाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। प्रमुख बिंदु मतदाताओं का सम्मान करने युवाओं को भागीदारी को प्रोत्साहित करने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को बढ़ाने के लिए पूरे भारत में हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। अबकी बार 16 व राष्ट्रीय मतदान दिवस 2026 मनाया गया। भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस की उपलक्ष में प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदान दिवस 2026 के अवसर पर जनपद हाथरस में माय भारत हाथरस के तत्वाधान में मतदान जागरूकता को लेकर पदयात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रथम बार जो वोट देंगे उनको सम्मानित किया गया मतदान के महत्व को लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकों के प्रति जागरूक करना है आयोजित पदयात्रा के माध्यम से मतदान जागरूकता से संबंधित नारे पोस्टर बैनर प्रदर्शन किए गए। यह आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने नागरिक कर्तव्यों के प्रति सज्जन करने तथा महाभारत माय वोट के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादाई पहला सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान हरवीर राना, सदस्य सूरज कुमार, धर्मवीर सिंह, रोहित, हरवीर सिंह, मनोज कुमार, प्रेमचंद, राम खिलाड़ी, राजाराम चंद्रपाल, आदि सदस्य शामिल थे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...