सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ भाजपा मंडल की कार्यकर्ता परिचय बैठक संपन्न

सिकंदराराऊ। 

नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में सिकंदराराव भाजपा मंडल की परिचय बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का मार्गदर्शन बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्त्ताओं को प्राप्त हुआ। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही सिर्फ कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यही कार्यकर्त्ता पार्टी की नींव होते हैं और उसी कार्यकर्त्ता की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 

सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू ने कार्यक्रम में अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया। 

परिचय बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने करते हुए प्रेम सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष का स्मृति चिन्ह एबं अंगवस्त्र उड़ाकर स्वागत किया एवं आए हुए सभी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा नये वोट बनवाने के लिए सेक्टर संयोजक और बूथ अध्यक्षों को बताया कि अधिक से अधिक फार्म संख्या 6 भरवा कर अपने बीएलओ को दें।

 कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह पुंढीर मंडल प्रभारी, किशनवीर सिंह यादव प्रबंधक टैगोर स्कूल, जयपाल सिंह चौहान मंडल प्रभारी अगसौली, विजयभारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चेयरमैन, नीरज वैश्य, ब्रजमोहन गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, निर्मल दास, अनिल जादौन, कुंजविहारी वर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता,आरती त्रिवेदी, नीलम माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, शुशीला चौहान, राबिया कुरैशी, नाजिमा, भानुप्रकाश शर्मा,रामप्रताप जादौन, रईस कुरैशी, अमर बाबू, सतीश यादव, प्रिन्स ठाकुर, संदीप बाल्मीकि, मनोज भीमा ठाकुर, एवरन सिंह जाटव, राज वार्ष्णेय, मुकेश गिहारा, लोकेश जादौन, जीतेन्द्र पचौरी, अजय पाल सिंह, राजवीर कुशवाहा, विमल उपाध्याय, विशाल राज चौहान, विनय माहेश्वरी, अभितेश राजाजी, अमर दरगढ़, शेखर पुंढीर , मनोज गोस्वामी, गजेंद्र चक, रामेश्वर यादव, अभिषेक वर्मा, नवीन दीक्षित, श्री पाल सिंह, शरद शर्मा, अमन गुप्ता, रोहित बाल्मीकि, आजाद टेलर, बारसी अहमद, राहुल यादव, प्रवीण पचौरी, ब्रजेन्द्र सक्सेना आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...