सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों के निस्तारण हेतु जारी नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया नामित (एईआरओ) जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में औचक निरीक्षण

हाथरस । 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप न हो पाए मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों के निस्तारण हेतु जारी नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स द्वारा नामित (एईआरओ) जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्यालयों में चल रही सुनवाई की प्रक्रिया, प्राप्त आवेदनों की स्थिति, जारी नोटिसों की संख्या, मतदाताओं की उपस्थिति तथा निस्तारण की प्रगति जानकारी की गई। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि कुल 6 मतदान बूथ सम्मिलित हैं, जिनके सापेक्ष कुल 1727 मतदाताओं को आपत्तियों के निस्तारण हेतु नोटिस निर्गत किए गए हैं। संबंधित मतदाताओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्या के समाधान हेतु सूचित किया गया है। इसी क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा भी अवगत कराया कि कुल 10 मतदान बूथ सम्मिलित हैं, जिनके सापेक्ष कुल 1600 मतदाताओं को आपत्तियों के निस्तारण हेतु नोटिस निर्गत किए गए हैं। नामित बूथों से संबंधित मतदाताओं की सुनवाई भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। आवेदकों द्वारा प्रस्तुत प्रपत्रों एवं अभिलेखों का सावधानीपूर्वक मिलान करते हुए विधिक एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने पर उनकी आपत्तियों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु चल रही सुनवाई का स्वयं निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में सर्वप्रथम वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर संबंधित मतदाता की मैपिंग किए जाने का प्रयास किया जाए। यदि उक्त सूची के आधार पर मतदाता की मैपिंग हो जाती है, तो ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार के अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे आम मतदाताओं को अनावश्यक असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप किया जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का  नाम मतदाता सूची से वंचित न रहने पाए।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



#@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...