सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने किया सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

सिकंदराराऊ। 

 तहसील समाधान दिवस के पश्चात  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदराराऊ का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने औचक निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया कराने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने और जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कोल्ड चैन कक्ष का निरीक्षण किया। जहां पर लगे उपकरण यथा डीप फ्रीजर, आईएलआर में रखी वैक्सीन के बारे में जानकारी की। साथ ही यह जानकारी की कितने टेम्परेचर स्तर पर रखा जाता है। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन/टीकाकरण वितरण पंजिका का अवलोकन किया तथा डेटा का मिलान ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के माध्यम से किया। जानकारी करने पर उपस्थित फार्मासिस्ट राजकुमार ने अवगत कराया कि डायलूएन्ट, हैपेटाइटिस बी, डीपीटी, पैन्टावेलेन्ट पीसीवी, आईपीवी डीटी, रोटावाईरस, मीजिल्स एवं रूबैला, बीसीजी एवं ओपीवी वैक्सीन उपलब्ध हैं। उन्होंने एएनएम वार उपलब्ध कराये गये वैक्सीन वॉयल और उनके द्वारा वापस किये गये वैक्सीन वॉयल के बारे में जानकारी की। एएनएम को दिये जा रहे वैक्सीन वॉयल के सापेक्ष किये जा रहे टीकाकरण का सत्यापन कराने के निर्देश दिए, जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि चिन्हित/अवशेष का टीकाकरण किया जा रहा है अथवा नहीं। इसके पश्चात् उन्होंने स्टोर रूम का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया।

 इसी क्रम में उन्होंने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निरीक्षण किया, जहां पर जानकारी करने पर तैनात लैब टेक्निशियन द्वारा अवगत कराया कि यहां पर हीमोग्लोबिन, एचआईवी, एचबीएसएजी, वीडीआरएल, एचसीवी, रक्त समूह, मूत्र एल्ब्यूमिन, मूत्र शुगर, यूपीटी, अन्य जांचें, सीबीसी, मलेरिया, विडाल, डेंगू, सीरम क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, सीरम कैल्शियम, लीवर फंक्शन टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल आदि की जांच की जाती है। इसी क्रम में उन्होंने ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, एनबीएसयू का निरीक्षण कर यथास्थिति का जायजा लिया। एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने हेतु जागरूक करने और नियमित रूप से उनका फॅालोअप करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर पर निस्प्रोज्य और जर्जर भवन खड़े हुए हैं।

 जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण हेतु कार्ययोजना तैयार करते हुए निस्प्रोज्य भवनो को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। परिसर में एक एम्बुलेंस खड़ी होने के संबंध में जानकारी करने पर एमओआईसी द्वारा अवगत कराया गया कि निस्प्रोज्य है। उन्होंने निस्प्रोज्य एम्बुलेंस के संबंध में यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य निस्प्रोज्य सामग्री के निस्तारण एवं परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सि0राऊ, मुख्य चिकित्साधिकारी, एमओआईसी आदि उपस्थित रहे।


#@samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...