सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हर गांव, हर परिवार, हर नागरिक की एक ही मांग — सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर पूर्णतः चालू हो

सिकंदराराऊ।

सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर को मानक के अनुरूप पूर्ण रूप से संचालित कराने की मांग को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत टीकरी  खुर्द, नाई नगला ताहर, ऐचोला  सहादतपुर गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में ट्रॉमा सेंटर के पक्ष में समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए और सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. राकेश सिंह राना ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद

 न पर्याप्त स्टाफ की तैनाती है,

 और न ही इलाज की मूलभूत सुविधाएँ मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि यह विकास नहीं, बल्कि जनता के पैसों के साथ खुला खिलवाड़ है। सरकार यह बताए कि आखिर इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा, जब इलाज के अभाव में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

डॉ. राणा ने स्पष्ट किया कि वे शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगे और सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा, यह जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा सीधा सवाल है।

डॉ. राणा ने आगे कहा कि आज हर गांव, हर परिवार और हर नागरिक की एक ही मांग है कि ट्रॉमा सेंटर को कागज़ों और दिखावे में नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत में संचालित किया जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित इलाज मिल सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर विधिवत और पूर्ण सुविधाओं के साथ चालू नहीं हो जाता, तब तक यह प्रयास अंतिम दिन तक जारी रहेगा।

इस अवसर पर लोकेंद्र सिंह जादौन, सुरेश जादौन, विजय मास्टर ,सुजान सिंह पहलवान, प्रमोद शर्मा ,जयवीर पुजारी, प्रेम सविता, गंगा प्रसाद प्रधान, अतुल भीम ,पवन पुंडीर, शिवकुमार पुंडीर ,विजयपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, करण कुमार सिंह, किशनलाल पूर्व प्रधान ,दुर्ग पाल पूर्व प्रधान, सोनू पंडित पूर्व प्रधान, कल्लू बघेल ,संजय अहेरिया, प्रमोद दिवाकर, गिरीश अहेरिया ,राम सिंह दिवाकर, नेम सिंह जादौन, विक्रम जादौन, रविंद्र सिंह जादौन, योगेश जादौन प्रधान ,नवीन जादौन ,प्रमोद मास्टर आदि लोग सम्मिलित हुए।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...