सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तथा जिला स्वास्थ्य समिति की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

हाथरस।

 जिला टास्क फोर्स, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति तथा जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर पोलियो अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पांच वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईंट-भट्टों, दूर-दराज क्षेत्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रवासी परिवारों तथा मलिन बस्तियों में विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, एफआरयू, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर संचालन, एम्बुलेंस 108, नेशनल एम्बुलेंस सेवा 102, पीपीपी परियोजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्माण, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पीसीपीएनडीटी आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देशित किया कि अस्पताल में जन्मे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र तत्काल जारी किए जाएं। साथ ही मंत्रा ऐप के माध्यम से भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने के उपरांत तत्काल ऐप पर विवरण फीड, अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर पर आने वाले मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने, आभा आईडी निर्माण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा आशा डायरी तैयार कर समय-समय पर उसकी जांच, समीक्षा कराने के निर्देश दिए।  इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मीजल्स-रुबेला वैक्सीन, टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर कवर करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों, एमओआईसी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी चिकित्सालयों में ही हो। गर्भवती महिलाओं के प्रथम चरण से लेकर प्रसव उपरांत तक दिए जाने वाले लाभों एवं भुगतान समय से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं एवं किशोरियों में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने हेतु गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, डाइट के प्रति जागरूकता तथा आवश्यकता अनुसार उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने को कहा। जिलाधिकारी ने 108 एवं 112 एंबुलेंस सेवाओं को निर्धारित समय में मरीज तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में मरीज को उपचार से वंचित नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी अधिकारी दायित्वबोध के साथ कार्य करें। अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए तथा लापरवाही पर जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद में टीबी मरीजों की पहचान, उपचार एवं पोषण सहायता समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। सैंपल कलेक्शन कार्य को गुणवत्ता के साथ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आंगनबाड़ी, शिक्षा, नगर निकाय, ग्राम पंचायत एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर जन-जागरूकता के माध्यम से टीबी के लक्षण एवं उपचार संबंधी जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए, ताकि मरीजों की पहचान एवं उपचार में तेजी लाई जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।



 @#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...