सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आयरन सुक्रोज सप्ताह के द्वितीय चरण में 1438 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज का मिला लाभ

हाथरस। 

जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद हाथरस में आयरन सुक्रोज सप्ताह मनाया गया।  जिलाधिकारी द्वारा 12 जनवरी को स्वास्थ्य इकाई पर आयरन सुक्रोज सप्ताह का शुभारम्भ किया गया । जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इसका उदेश्य गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं एवं एनिमिया की रोकथाम एवं उपचार सुनिश्चित करना है। जनपद में आयरन सुक्रोज सप्ताह के दौरान द्वितीय चरण में 1438 गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया। 

डा0 राजीव गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, हाथरस द्वारा बताया गया कि किसी महिला द्वारा अपने पूर्ण गर्भकाल के दौरान 4 जांच करायी जाती है तो वह सुरक्षित प्रसव से स्वस्थ बच्चे को जन्म देती है। इन्ही जांचों के दौरान 15 से 20 प्रतिशत महिलाओं में जटिलता चिन्हित होती है। जिनका समय से उपचार हो जाये तो सुरक्षित प्रसव कराते हुए महिलाओं एवं नवजात को स्वस्थ रखा जा सकता है। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का मुख्य कारण रक्त में हीमोग्लोविन की कमी होती है। गर्भावस्था के दौरान अपने साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण देना होता है। जिससे गर्भवती माताओं में अन्दर खून की कमी हो जाती है। जो कि गर्भावस्था के दौरान/पश्चात मातृ मृत्यु या मातृ जटिलताओं का मुख्य कारण है। इसको बचाने के लिए समस्त गर्भवती महिलाओं को त्रैमास में फोलिक एसिड की 90 गोलिया, द्वितीय व तृतीय त्रैमास में सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन-फोलिक एसिड की गोलिया दी जाती है। कुछ गर्भवती महिलाओं के रक्त में हीमोग्लोविन की ज्यादा कमी हो जाती है। (हीमोग्लोविन 7 से कम गम्भीर एनिमिक, 7 से 9.9 मध्यम एनिमिया) इन महिलाओं को गोलियों के साथ-साथ आयरन, सुक्रोज की छोटी बोतल अन्तराल पर समस्त  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला चिकित्सालयों में चढ़ायी जा रही है। जिससे गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव किया जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस द्वारा समीक्षा उपरान्त सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि आशा एवं एएनएम कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को एनिमिया के दुष्प्रभावों एवं आयरन सुक्रोज के लाभो के प्रति जागरूक किया जाये। जिससे अधिक से अधिक गर्भवती महिलाऐं इस कार्यक्रम का लाभ प्राप्त कर सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह प्रयास जनपद में सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...