सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थीम "My India, My Vote'' पर आधारित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया शुभारंभ

हाथरस । 

थीम "My India, My Vote'' पर आधारित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन को कैप एवं बैज लगाकार एवं बुके भेटकर स्वागत किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी कि ‘‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांन्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे’’।

तत्पश्चात 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ आदि को प्रशस्ति पत्र देकर तथा रंगोली,पोस्टर, पेंटिंग, मेंहदी एवं क्विज प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रथम बार मतदाता बने युवा मतदाताओं को एपिक कार्ड, मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। मतदान केवल वोट डालना नहीं है, बल्कि यह तय करना है कि देश और प्रदेश की सरकार कैसी हो जो आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के बारे में सोचे। वोट के माध्यम से हम सरकार बना भी सकते हैं और सरकार को बदल भी सकते हैं। यही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होने कहा कि आयोजित कार्यक्रम का एक ही उद्देश्य है आपको यह बताना कि वोट किस उम्र में बनता है, वोट डालने की प्रक्रिया क्या है और मतदान क्यों आवश्यक है। हमारा संविधान 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार देता है, और यह अधिकार हमें जिम्मेदार नागरिक बनाता है। उन्होने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लोग मतदान के दिन घूमने या अन्य कार्यों को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन याद रखिए कि एक दिन का मतदान आपके देश और समाज को पाँच साल आगे या पीछे ले जा सकता है। इसलिए मैं आप सभी से अनुरोध करता हूँ कि मतदान के दिन अवश्य वोट डालें और अपने परिवार के सभी सदस्यों के अलावा आस पास के लोगो को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान का अर्थ है मत का दान करना, अपनी जिम्मेदारी निभाना और एक जिम्मेदार नागरिक बनना। जब निर्वाचन आयोग मतदान की तिथि घोषित करे, तो हम सभी यह संकल्प लें कि उस दिन हम अवश्य मतदान करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण एवं जिम्मेदारी के साथ उपयोग करेंगे, जिससे एक मजबूत एवं सशक्त लोकतंत्र का निर्माण हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान का अधिकार एक अत्यंत मूल्यवान लोकतांत्रिक अधिकार है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। यह हम सभी का दायित्व है कि हम न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाए रखने में भी सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक नागरिक का मत मूल्यवान है और हर वोट का महत्व है। अंत में उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे निर्धारित तिथि पर मतदान अवश्य करें तथा अपने लोकतांत्रिक अधिकार का पूर्ण एवं सही उपयोग करें। अंत में उन्होने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा बसंत अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर जानकारी देते हुये कहा कि आज दिनांक 25 जनवरी, 2025 को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने बताया कि मतदाताओं को जागरूक किये जाने हेतु रैली का अयोजन किया गया। और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत कार्यरत सुपरवाईजर, बीएलओ के अलावा जनपद में कुल मतदाता, पुरुष मतदाता एवं महिला, दिव्यांग मतदाता, जेण्डर रेशियो ईपी रेशियो आदि के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 

इस मौके पर आयोजित क्विज,पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें रामचन्द्र कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत, के अलावा अन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सराहना करते हुये उज्जवल भविष्य की कामना कि। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकरी सदर, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पर्यटन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, प्रधानाचार्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक , अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राऐं आदि उपस्थित रहें।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...