सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास खण्ड मुरसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई का निरीक्षण करके दिए निर्देश

हाथरस । 

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास खण्ड मुरसान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई का निरीक्षण कर कहा कि बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी बच्चे स्कूल ड्रेस पहनकर ही स्कूल आएं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि कक्षा-6 में टेस्ट चल रहा है। छात्र का लेख सुदंर होने पर जिलाधिकारी ने छात्र को उपहार स्वरूप पैन भेंट किया।

 इस दौरान उन्होंने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका तथा मिड-डे मील वितरण पंजिका का अवलोकन किया। कक्षा 6 के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तीन छात्रों ने ड्रेस नहीं पहन रखा है। जानकारी करने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि 7 छात्रों के अभिवावकों के खाते ने पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाया है क्योंकि उनके खाते में आधार लिंक नहीं है, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर निर्देशित किया कि तत्काल अभिभावकों से संपर्क कर उनके खाते में आधार लिंक कराना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि जिन बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा ट्रांसफर हो गया है, सुनिश्चित करें कि तत्काल ड्रेस क्रय कर ली जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी बच्चे ड्रेस पहनकर ही स्कूल आएं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक अनुदेशक लगातार पिछले एक सप्ताह से अनुपस्थित चल रही हैं। जिलाधिकारी ने शिक्षकों से यह अपेक्षा जताई कि वे अनुशासन, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों को विद्यालयी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। छात्रों के चरित्र निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है। हर शिक्षक को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। 

निरीक्षण के दौरान जानकारी करने पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय में कुल 9 का स्टाफ है, जिसमें से 1 प्रधानाध्यापक, 4 सहायक अध्यापक, अध्यापिका, 3 अनुदेशक तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अनुदेशक डॉली शर्मा अनुपस्थित हैं। विद्यालय में कुल 141 छात्र, छात्राऐं पंजीकृत हैं। जिसमें से 61 छात्राऐं व 80 छात्र हैं। कक्षा-6 में 41, कक्षा-7 में 51 तथा कक्षा-8 में 49 छात्र-छात्राऐं अध्ययनरत हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र छात्राओं के भोजन हेतु विद्यालय में 3 रसोईये तैनात हैं। मध्यान्ह भोजन मूल विद्यालय में बनवाया जाता है। एमडीएम मैनू के अनुसार छात्र छात्राओं को तहरी वितरित की गई थी। विद्यालय में 95 छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को छात्र-छात्राओं की उपस्थित शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा अध्यापकों को छात्र छात्राओं को बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिये जाने के निर्देश दिए।


@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...