सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यूजीसी के इक्विटी एक्ट के विरोध में वाहन रैली निकालकर एडीएम को सौंपा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन

हाथरस। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) लागू रेगुलेशन एक्ट में नए नियम देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में गहरी असमानता और भेद भाव उत्पन्न करने वाले हैं। यह कानून अपने वर्तमान स्वरूप में एकपक्षीय है,जिसके कारण छात्रों का शैक्षणिक और व्यवसायिक भविष्य बाधित होने की स्थिति बन गई है। शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होना चाहिए,न कि अगड़ा -पिछड़ा के आधार पर किसी एक वर्ग के अधिकारों का हनन कर दूसरे वर्ग के लिए भूमि तैयार करना। भारत का संविधान समानता, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की भावना पर आधारित है। ऐसे में किसी भी समिति का उद्देश्य संतुलित, बहुवर्गीय और समावेशी होना है। झूठी शिकायत पर निर्णय छात्रों के अधिकारो और विश्वास को प्रभावित करते हैं।

हृयूमन राइट्स डिफेंडर प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में एक मोटरसाइकिल रैली बागला कालेज से निकालकर बाजारों में भ्रमण करते हुए नारेबाजी की  यूजीसी कानून को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। यूजीसी कानून को रद्द करो-रद्द करों,जिस सर्वण का खून ना खोला-खून नहीं वह पानी है,अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है,मोदी सरकार शर्म करों-शर्म करों जैसे तीखे नारे लगाए।यबाइक रैली के माध्यम से सर्वण समाज को यूजीसी कानून के बारे में बता कर जागरूक किया। यूजीसी कानून के विरोध में  बाइक रैली हाथरस के बागला इंटर कॉलेज से शुरू होकर शहर में भ्रमण करती हुई जिला मुख्यालय पहुंची। जहां जिलाधिकारी की उपस्थिति में अपर जिलाधिकारी बसंत लाल अग्रवाल (आईएएस)को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए मांग की किUGC के इस एकपक्षीय एवं सवर्ण छात्रों के विरुद्ध प्रभाव डालने वाले काले कानून। ड्राफ्ट रेगुलेशन को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। नीति निर्धारण समितियों में सभी सामाजिक वर्गों का संतुलित और पारदर्शी प्रतिनिधित्व किया जाए । छात्रों, शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं राज्य सरकारों से व्यापक संवाद के बाद ही कोई नई नीति लागू की जाए। निर्णय समितियों में सामाजिक विविधता का अभाव नीति को एकपक्षीय,पक्षपातपूर्ण और अविश्वसनीय बनाता है। यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून ड्राफ्ट रेगुलेशन को तत्काल वापस लिया जाए। आपका नारा सबका साथ- सबका विकास इस निर्णय मे कहीं दिखाई नहीं देता। कोई भी झूठी शिकायत छात्र के केरियर को बर्बाद करने के लिए पर्याप्त है।झूठी शिकायत पर कार्यवाही का प्रावधान क्यों नहीं है। देश की संसद, सरकारें, राजनीतिक दल और राजनैतिक लोग केवल अपने फायदे के लिए देश के नागरिकों को जातिगत व्यवस्था में बाटने का कार्य करते हैं। भेदभाव पूर्ण काले कानून UGC को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर छात्रों और देश के नागरिकों को राहत प्रदान की जाये। 

    इस अवसर पर कमलकांत दोबरावाल, अनिल वार्ष्णेय, शैलेन्द्र सांवलिया, मनीष वार्ष्णेय, कपिल गुप्ता, अमन बंसल, सौरभ अग्रवाल, ललतेश गुप्ता, सुरेश चंद्र अग्रवाल, रवि गुप्ता, डा.रोहतास पाराशर, कुलदीप वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, बसंत चौधरी, सुबोध अग्रवाल, ओमवीर पचौरी, गोपाल अग्रवाल, आंनद मोहन तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ अग्रवाल, अमर शर्मा, आशीष उपाध्याय, मनोज टालीबाल, अमित बंसल उद्धव कृष्ण शर्मा,निपुण सिंघल, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, बसंत चौधरी, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, कुलदीप शर्मा, श्याम चौधरी, अभिषेक, आलोक वार्ष्णेय, महेश चंद्र अग्रवाल, हीरेंद्र वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, चंदन वार्ष्णेय, वासुदेव वार्ष्णेय, गौरांग वार्ष्णेय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...