सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनपद हाथरस के आपदा मित्रों ने गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री के ‘‘संवाद कार्यक्रम‘‘ में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग

हाथरस । 

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में  राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गृृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में संवाद कार्यक्रम का आयोजन सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में गृह मंत्री, भारत सरकार द्वारा ‘‘आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ संवाद‘‘ किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलाधिकारी कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान  गृहमंत्री ने आपदा के समय स्वयंसेवकों की भूमिका और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र समाज की अग्रिम पंक्ति के रक्षक हैं, जो विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सहायता करते हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस वर्चुअल सत्र में प्रभारी अधिकारी आपदा धर्मेंद्र सिंह एवं जिला आपदा विशेषज्ञ, जिला होमगार्ड कमांडेंट के नेतृत्व में जनपद के प्रशिक्षण प्राप्त 74 होमगार्ड आपदा मित्र, प्रशिक्षण प्राप्त अन्य स्वयंसेवक, वॉलेंटियर, आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि संवाद कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण भारत में आपदा प्रबंधन की नई तकनीकों, भविष्य की चुनौतियों और जमीनी स्तर पर राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के गुर साझा किए गए।

 संवाद कार्यक्रम के दौरान  प्रधानमंत्री की वाइट का भी प्रसारण किया गया। जिला आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि शासन की इस पहल से स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ा है और वे भविष्य में किसी भी प्राकृतिक या मानव जनित आपदा से निपटने के लिए पूर्णतः तत्पर हैं। इस वर्चुअल संवाद में अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...