सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आरोपित पर कार्रवाई से थमा एएमयू तिलक विवाद -राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने किया था धरने का ऐलान -कई संगठनों ने किया था धरने का समर्थन

सिकंदराराऊ। 

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पंडित आशीष शर्मा के तिलक पर की गई टिप्पणी का विवाद थम गया है। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी द्वारा धरना प्रदर्शन के ऐलान के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और 5 महीने बाद पीड़ित को न्याय मिला। बिहार मिलने के बाद में लोगों में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय में तथा अन्य स्थानों पर भी मिष्ठान वितरण करके खुशी मनाई गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपित का जीवन मेडिकल कॉलेज से ट्रांसफर करके वित्त विभाग भेज दिया तथा लिखित में माफी नाम भी लिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर तथा एसएचओ सिविल लाइन मौके पर मौजूद रहे।

 राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने 7 जनवरी को विश्वविद्यालय की कुलपति एवं जिलाधिकारी अलीगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को पत्र भेजा था जिसमें कहा गया था कि यदि पंडित आशीष शर्मा को 7 दिन के अंदर न्याय नहीं मिला तो विद्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश से ब्राह्मण समाज के लोग व संतजन शामिल होंगे। पत्र जारी होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। साथ ही करणी सेना तथा अन्य हिंदू संगठनों ने धरने में समर्थन का ऐलान कर दिया। महामंडलेश्वर पूर्णानंद पुरी जी महाराज समेत कई संतों ने भी धरने को लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन भी दबाव में आया और आरोपित पर कार्यवाही करने की तैयारी कर ली। शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं एसएचओ सिविल लाइन की मौजूदगी में आरोपित कर्मी की स्थानांतरण का पत्र जारी किया गया। आरोपित  समीर मुर्सिल ने अपने द्वारा किए गए टिप्पणी पर माफी नामा भी  दिया। इसके बाद पंडित आशीष शर्मा एवं राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने धरना रद्द करने की घोषणा की। श्री चतुर्वेदी ने कहा की पंडित आशीष शर्मा को न्याय मिल गया है, अब धरने की आवश्यकता नहीं है। दुख इस बात का है कि यह न्याय 5 महीने बाद मिल पाया। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन पहले ही इस तरह के लोगों को रोकने का प्रयास करता तो मामला इतना नहीं बढ़ता। विश्वविद्यालय के अंदर यदि फिर किसी छात्र या कमी के साथ हिंदू होने पर इस तरीके का व्यवहार किया गया तो हम आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। तिलक सनातन धर्म की परंपरा है। तिलक हिंदुओं की शान है। सनातन पर अगर चोट की जाएगी तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सनातन सबके साथ अच्छा व्यवहार करना सिखाता है लेकिन यदि कोई हमारे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करेगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे।

यह था मामला

5 महीने पूर्व अगस्त 2025 में जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत समीर मुर्सिल मैं मेडिकल कॉलेज में ही कार्यरत आशीष शर्मा के तिलक को लेकर टिप्पणी कर दी। उनके मना करने पर उन्हें ऑफिस से बाहर कर दिया। अगले दिन दोबारा मिलने पर फिर से उनके तिलक पर टिप्पणी की। जिसकी शिकायत पंडित आशीष शर्मा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। जब पंडित आशीष शर्मा ने धरने पर बैठने की बात कही तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जांच कमेटी बनाकर जांच कराने की बात कही लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान पंडित आशीष शर्मा ने विभिन्न माध्यमों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री समय सभी जगह पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन के कान पर फिर भी जू नहीं रेंगी। 7 जनवरी को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने धरने का ऐलान करते हुए पत्र जारी किया था। इसके चार दिन बाद ही पीड़ित को न्याय मिल गया।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...