यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन कराने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ते यातायात दबाव, सड़क सुरक्षा उपायों, दुर्घटना-निवारण रणनीतियों और यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु समीक्षा करते हुये उपस्थित पी0डी0, एनएचएआई को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थलों पर हाई मास्क लाइट, बैरियर, चौड़ीकरण, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर साइनेज, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा हाई रिफ्लेक्टिव पेंट का कार्य गुणवत्तापूर्णढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए रात्रि के समय समुचित प्रकाश की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर उचित सुधारात्मक कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएँ। साथ ही, सड़कों पर आवश्यक साइनेज, चेतावनी बोर्ड, स्पीड लिमिट मार्किंग तथा रिफ्लेक्टिव मार्किंग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों तथा प्रभारी अधिकारी एनएचएआई को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने पर जोर दिया और कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा समस्त उप जिलाधिकारियों व क्षेत्रा अधिकारी पुलिस ने क्षेत्रवार सड़क सुरक्षा, यातायात अभियान, समस्याओं आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, सी0ओ0 ट्रैफिक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, पी0डी0 एन0एच0ए0आई0, प्रभारी अधिकारी एनएचएआई आदि उपस्थित रहें।
#@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें