सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रिजर्व पुलिस लाइन, हाथरस में होगी माकड्रिल, हवाई हमले से बचाव की तैयारी

हाथरस। 

उत्तर-प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर जनपद में 23 जनवरी को सांय 6ः00 बजे एक ‘‘ब्लैक आउट मॉकड्रिल‘‘ का आयोजन किया जायेगा।

     डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी उप नियत्रंक, नागरिक सुरक्षा हाथरस धर्मेन्द्र सिंह  ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव उत्तर-प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर  23 जनवरी को समस्त नागरिक सुरक्षा जनपदों में ‘‘ब्लैक आउट मॉकड्रिल‘‘ का आयोजन किया जायेगा। श 23 जनवरी को सायं 6ः00 बजे प्रदेश के समस्त जनपदों में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के साथ सम्मिलित रूप से ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

   तद्क्रम में 13 जनवरी को समय सायः 4ः00 बजे एक बैठक आयोजित आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से ब्लैक आउट/मॉकडिल दिनांक 23 जनवरी को सांय 06ः00 बजे आयोजित कराये जाने हेतु स्थान ‘‘रिजर्व पुलिस लाइन्स, सिकन्द्रराऊ रोड़, हाथरस‘‘ का चयन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी,नियत्रंक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा प्रभारी अधिकारी (द्वितीय) द्वारा सम्बन्धित अधिकारीगणों/स्टेकहोल्डर को ‘‘ब्लैक आउट मॉकड्रिल‘‘ के सम्बन्ध में विस्तृत कार्ययोजना बनाये जाने एवं किस प्रकार से तैयारिया की जाय, जिससे  कि प्रमुख सचिव के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में ‘‘ब्लैक आउट मॉकड्रिल‘‘ को सफल बनाया जा सके। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं उप नियन्त्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा सम्बन्धित ‘‘ब्लैक आउट मॉकड्रिल‘‘ के आयोजन हेतु अधिकारीगणों/स्टेकहोल्डर को अपने अपने विभाग से सम्बन्धित की जाने वाली कार्यवाहीयों की जिम्मेदारियॉ सोंपी गयी।

 नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक/उप जिलाधिकारी हाथरस धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि ब्लैक आउट मॉक ड्रिल 23 जनवरी को सांय 6 बजे ‘‘रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस‘‘ में आयोजित होगी। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के रूप में दो मिनट तक उँची-नीची आवाज के सायरन बजाए जाएंगे। सायरन बजते ही समस्त क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित कर पूर्णतया ब्लैक आउट कर दिया जाएगा। नागरिकों को जमीन पर लेट कर सुरक्षित शरण लेने का अभ्यास कराया जाएगा। हवाई हमला समाप्त होने की सूचना के लिए दो मिनट तक उँची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। हवाई हमले के पश्चात नागरिक सुरक्षा व आपदा मित्र/स्वयं सेवकों द्वारा छोटी आग पर नियंत्रण के लिये अग्नि शमन यंत्रों का उपयोग किया जायेगा। घायलो के प्राथमिक उपचार के लिए स्ट्रेचर एवं फर्स्ट एड किट एवं बैंडेज द्वारा प्राथमिक चिकित्सा दी जाएगी और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजने के साथ ही हवाई हमले के समय ध्वस्त हुए भवन में से घायलों को निकाल कर राहत एवं बचाव द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने कहा कि स्थानीय थाना स्तर पर टैफिक प्रबंधन, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल एवं संचार उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि हवाई हमले से बचाव हेतु मॉक-ड्रिल स्थल पर ब्लैक आउट मॉक-ड्रिल के आयोजन से सम्बधित समस्त स्टेकहोल्टर-स्वास्थ विभाग, अग्निशमन विभाग, प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्र होमगार्ड/आपदा मित्र एवं भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेट सलेमपुर के अधिकारीगणों, परिवहन एवं अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियाँ की जा रही हैं।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...